
भारत में आईपीएल 2026 खेला जा रहा है, लेकिन इसी बीच बांग्लादेश में बड़ा खेला हो गया है. मोहम्मद युनुस की सरकार में भारत और बांग्लादेश के रिश्ते खराब हुए, बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान की बातो में आकर भारत में आकर टी20 विश्व कप खेलने से मना कर दिया और अपना नाम वापस ले लिया. उस समय बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने बांग्लादेश सरकार को समझाया था कि वो जाकर भारत में विश्व कप खेलें, लेकिन उसके बाद उन्हें इंडियन एजेंट कहा गया.
अब समय बदल चूका है और बांग्लादेश से मोहम्मद युनुस की छुट्टी हो चुकी है, ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में भी बदलाव हुआ है और बीसीबी के अध्यक्ष पद से अमीनुल इस्लाम की छुट्टी हो गई है.
अमीनुल की जगह तमीम इकबाल बने अध्यक्ष
टी20 विश्व कप 2026 में आईसीसी और बीसीसीआई के साथ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का जमकर बवाल हुआ था. इसके बाद अब बीसीबी में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मैनेजमेंट ने अमीनुल इस्लाम बुलबुल की मंगलवार को पद से छुट्टी कर दी तो वहीं उनकी जगह अब 37 साल के पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को पद की जिम्मेदारी सौंपी है.
सामने आ रही जानकारी के अनुसार अमीनुल इस्लाम पर टी20 विश्व कप के दौरान हुए विवाद के चलते ही हटाया गया है. इसी के साथ बोर्ड के कई डायरेक्टर्स ने अमीनुल के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाए थे.
BREAKING: The Bangladesh government has appointed Tamim Iqbal as the new BCB president after they dissolved the Aminul Islam-led board of directors on Tuesday
Full story: https://t.co/HAjMpvwz1F pic.twitter.com/Te1uzkrSvX
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) April 7, 2026
अगले चुनाव तक तमीम इकबाल संभालेंगे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की बाग़डोर
सामने आ रही जानकारी के अनुसार अमीनुल इस्लाम बुलबुल को BCB अध्यक्ष पद से हटाने के बाद तमीम इकबाल को 11 सदस्यीय कमेटी का हेड बनाया गया है. ये कमेटी एड-हॉक कमेटी बोर्ड के मामलों को संभालेगी. इस कमेटी के ऊपर ही गले 90 दिन के भीतर क्रिकेट बोर्ड के चुनाव कराने की जिम्मेदारी होगी.
बोर्ड ने अब पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को नया अंतरिम प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. ऐसे में अब बीसीबी भारत के खिलाफ रिश्तों में भी सुधार कर रहे हैं.
तमीम की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में अतर अली खान, रश्ना इमाम, मिर्जा यासिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद, मिन्हाजुल अबेदिन नानू, इशराफिल खुसरो, तंजीम चौधरी, सलमान इस्पहानी, रफीकुल इस्लाम और फहीम सिन्हा शामिल हैं.
“उसे टीम इंडिया का कैप दे दो….आईपीएल बाद वैभव सूर्यवंशी की पक्की है टीम इंडिया में जगह, गंभीर के करीबी ने बताई अंदर की बात



