India

Amit Shah ने पंजाब की आप सरकार पर साधा निशाना, कहा-‘पंजाब को भ्रष्टाचार, मादक पदार्थ और अपराध में डुबो दिया’

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मोगा में अपनी रैली से पहले शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोलते हुए उस पर राज्य को भ्रष्टाचार, मादक पदार्थ और अपराध में डुबो देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पंजाब बदलाव चाहता है. शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘पंजाब का हर व्यक्ति बदलाव चाहता है. क्योंकि जवानों (सैनिकों), किसानों और मेहनतकश लोगों के लिए प्रसिद्ध पंजाब की पवित्र भूमि को ‘आप’-दा सरकार ने भ्रष्टाचार, मादक पदार्थों और अपराध में डुबो दिया है.’

‘आप सरकार के शासन में पंजाब से कानून-व्यवस्था,विकास नदारद’

शाह ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस ‘रिमोट कंट्रोल’ (दूर से नियंत्रित होने) वाली ‘आप’ सरकार के शासन में पंजाब से कानून-व्यवस्था और विकास नदारद हैं. उन्होंने कहा, ‘आज मैं मोगा में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) की ‘बदलाव रैली’ में पंजाब के बहनों और भाइयों से संवाद करने के लिए उत्सुक हूं.’

मोगा में बदलाव रैली को करेंगे संबोधित

शाह शनिवार को मोगा में ‘बदलाव रैली’ को संबोधित करेंगे. इस रैली को पंजाब में भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. राज्य में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. मोगा के किल्ली चाहलां गांव में रैली के लिए विस्तृत व्यवस्थाएं की गई हैं.

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मालवा क्षेत्र में आता है मोगा

मोगा, पंजाब के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मालवा क्षेत्र में आता है. यह क्षेत्र राज्य की कुल 117 विधानसभा सीट में से 69 सीट का प्रतिनिधित्व करता है.
राज्य में अगले साल चुनाव होने वाले हैं. आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उसी स्थान पर फरवरी में एक रैली को संबोधित किया था.

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने दावा किया था कि पंजाब में हर कोई राज्य में बदलाव के लिए भाजपा को एक विश्वसनीय और भरोसेमंद विकल्प के रूप में देखता है. उन्होंने कहा था कि लोगों ने 2027 में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है.

Raftaar Movie Release Date: फिल्म ‘रफ्तार’ में कीर्ति सुरेश के साथ रोमांस करते नजर आएंगे राजकुमार राव, मूवी की रिलीज डेट का ऐलान

The post Amit Shah ने पंजाब की आप सरकार पर साधा निशाना, कहा-‘पंजाब को भ्रष्टाचार, मादक पदार्थ और अपराध में डुबो दिया’ appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply