CrimeIndia

मफलर डालकर तेंदुए के बच्चे को पकड़ने की कोशिश! मैहर जू में लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला

मैहर : महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एवं मुकुंदपुर जू सेंटर में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है.कुछ युवकों द्वारा 9 महीने के तेंदुए के शावक के साथ खतरनाक तरीके से छेड़छाड़ करने का वीडियो बुधवार शाम को सामने आया, जिसके बाद जू प्रबंधन में हड़कंप मच गया है.

मफलर जाली के अंदर डालकर शावक को पकड़ने की कोशिश वीडियो में दिखा कि बाड़े में टहल रहे शावक के पास पहुंचने के लिए स्टैंड ऑफ बैरियर के बाहर खड़े युवक उसे आवाज लगाते रहे.इसी दौरान एक युवक ने अपना मफलर जाली के अंदर डालकर शावक को पकड़ने का प्रयास किया.तीन बार असफल होने के बाद चौथी बार शावक ने मफलर को दांतों से पकड़ लिया, जिसे युवक ने जोर से खींचकर बाहर निकाल लिया। यह हरकत किसी भी वक्त गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी.

सख्त मनाही के बावजूद खुला उल्लंघन
मुकुंदपुर जू सेंटर के 9 साल के इतिहास में पर्यटकों द्वारा वन्यजीव से छेड़छाड़ का यह पहला मामला है.जू परिसर में कई स्थानों पर स्पष्ट निर्देश लगे होने के बावजूद नियमों की खुलेआम अवहेलना की गई.

घटना के समय बाड़े के आसपास कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जबकि नियमों के अनुसार हर बाड़े पर दो कर्मचारियों की ड्यूटी अनिवार्य है.इस घटना ने जू की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं.

वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट, आरोपियों की तलाश
यह वीडियो ‘शिवम सिंह बघेल’ नामक इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है.जू प्रबंधन अब वीडियो पोस्ट करने वाले युवक और उसके साथियों की पहचान कर रहा है.अधिकारियों के अनुसार, पहचान होते ही संबंधित युवकों के खिलाफ नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी.

जू प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा निगरानी को मजबूत करने के निर्देश भी जारी किए हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply