जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत 60 वर्षीय बुजुर्ग की अंधी हत्याकांड का पुलिस में खुलासा किया है आरोपी ने शराब के नशे में गाली देने के लिए बात करने का लाठी डंडों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद और इसी मौके से फरार बताया जा रहा था जहां पर लगा था हम अपने से इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार किया है.

रक्तरंजिश हालत में मिली थी बुजुर्ग की लाश
थाना पनागर में दिनंाक 3-3-26 को ककरहाई रपटा तालाब के पास ग्राम पड़री में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार हमराह स्टाफ के पहुचे जहॉ भूरी कोल उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर ने बताया कि उसके पिता हल्लू कोल, रामनाथ केवट, रघुवीर केवट एवं स्वराज केवट के यहां खेत ताकने के लिये लगभग 2 वर्ष से ककरहाई रपटा तालाब के पास बनी रघुवीर की टपरिया में रहते थे, लगभग 15 दिन पहले पिता हल्लू कोल उसके पास आये थे, दिनांक 3-3-26 की सुबह लगभग 8 बजे गांव के अज्जू यादव ने फोन कर बताया कि हल्लू कोल ककरहाई रपटा के पास मृत अवस्था में पड़ा है उसके पिता की मृत्यु पत्थर से सिर टकराने से आई चोटों से हुयी है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया.

पीएम रिपोर्ट ने किया हत्या का खुलासा
मर्ग जांच मृतक हल्लू कोल की बेटी भूरी बाई कोल, दामाद दस्सी कोल, भतीजे बिनोद कोल, संजय कोल एवं अन्य साक्षियों के लेख किये गये, भूरी बाई कोल, विनोद कोल, संजय कोल एवं दस्सी कोल ने अपने कथन में बताये कि हल्लू कोल, सनातन केवट, रामनाथ केवट, शिवराज केवट, रघुवीर केवट के खेत में बनी झोपड़ी में रहकर गेहू की तकाई का काम करते थे, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लाठी, डंडा जैसे किसी ठोस चीज से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी जिससे हल्लू कोल उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर की मृत्यु हो गयी है। मृतक हल्लू कोल की पीएम रिपोर्ट प्राप्त हुयी जिसमें मृत्यु का कारण होमीसाईडल इन नेचर लेख किया गया। मर्ग जांच पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध धारा 103(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पनागर बिपिन ताम्रकार के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गई.

पूछताछ में हुआ खुलासा
पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 02.03.2026 की शाम 6.00 बजे से हल्लू कोल मैकू कोल के साथ कल्लू बाई की झोपडी में बैठा था और रात्रि लगभग 8.00 बजे से 8.30 बजे के मध्य हल्लू कोल मैकू कोल के साथ अपनी झोपड़ी तरफ पैदल गया है अँतिम बार जीवित अवस्था में हल्लू कोल मैकू कोल के साथ ही था. संदेह के आधार पर सरगर्मी से तलाश करते हुये मैकू कोल को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी, मैकू कोल ने हत्या करना स्वीकार किया.
मौकू एवं हल्लू कोल, कल्लू बाई के यहां बैठकर शराब पी रहे थे और कल्लू बाई के यहां से एक बोतल शराब खरीदकर वापस हल्लू कोल की झोपडी में दोनों लोग साथ मे जा रहे थे रास्ते में ककरहाई तालाब के पास बने रपटे में बैठकर हल्लू कोल के द्वारा शराब का सेवन किया गया और शराब सेवन करने के बाद हल्लू कोल द्वारा मैकू कोल के साथ गालीगलौजह करने लगा मैकू कोल के द्वारा बुजुर्ग आदमी समझकर विरोध नहीं किया गया और हल्लू कोल को झोपड़ी तक छोडने जाने लगा, झोपडी पुहंचने के कुछ कदम पहले हल्लू कोल के द्वारा पुनः गालीलगौज की गयी, मैकू कोल को गुस्सा आ जाने के कारण मैकू कोल के द्वारा हल्लू कोल को धक्का दिये जाने पर हल्लू कोल शराब के नशे में पत्थर के ऊपर गिर गया जिससे हल्लू के सिर में चोटें आ गयी थी और हल्लू बार बार खडा होने का प्रयास कर रहा था.
मैकू कोल के द्वारा दो तीन बार धक्का दिये जाने पर हर बार हल्लू कोल पत्थर के ऊपर गिरा और इसके बाबजूद भी हल्लू कोल के द्वारा गाली देना बंद न किये जाने पर मैकू कोल के द्वारा वहीं पास से लकडी उठाकर हल्लू कोल के सिर में कई बार मारा गया जिससे आयी चोटों के कारण हल्लू की मौके पर ही मृत्यु हो गयी.
मैकू कोल द्वारा घटना में प्रयुक्त लाठी को ककरहाई तालाब के पास झाड़ियों में छिपाकर फेंक देने पर आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रय़ुक्त लकड़ी का डंडा जप्त किया गया है जिसमें खून के धब्बे लगे हुये है. आरोपी मैकू कोल को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर जे.आऱ.पर न्यायालय पेश किया जा रहा है.




