India

Andhra Pradesh Bus Fire: बस और ट्रक में भिड़ंत के बाद बस में लगी भीषण आग, 14 यात्री जिंदा जले

Andhra Pradesh Bus Fire: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में भीषण हादसा हो गया. जहां एक बस और ट्रक में टक्कर के बाद बस में आग लग गई. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से झुलस गए. पुलिस ने बताया घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है.

हादसे के समय करीब 35 यात्री थे सवार

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह 6 बजे हुआ और हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे. यह निजी यात्री बस तेलंगाना के जगित्याल से नेल्लोर जिले के कालीगिरि जा रही थी. इसी दौरान टिपर ट्रक से टकरा गई.

मार्कापुरम के DSP ने दी ये जानकारी

मार्कापुरम के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नागराजू ने बताया ‘करीब 8 लोग जिंदा जल गए और अब तक करीब 18 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. बचाव दल मृतकों की पहचान करने और उनके परिजन के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं. नागराजू ने आशंका जताई कि कुछ शव अब भी बस के अंदर फंसे हो सकते हैं.

सीएम चंद्रबाबू नायडू ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही अधिकारियों को घायलों को पर्याप्त चिकित्सकीय सहायता देने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की व्यापक जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया.

Strait of Hormuz: ईरान ने भारत को दी स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से गुजरने की इजाजत, इन 4 मित्र देशों को भी छूट

The post Andhra Pradesh Bus Fire: बस और ट्रक में भिड़ंत के बाद बस में लगी भीषण आग, 14 यात्री जिंदा जले appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply