DharamIndiaJammu KashmirTrending

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान, 15 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान, 15 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

जम्मू कश्मीर: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा की तारीखों का ऐलान किया गया. इस बार 3 जुलाई से शुरू होकर 57 दिन अमरनाथ यात्रा चलेगी. श्रद्धालुओं के लिए 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे. यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर बेस कैम्प से पहला जत्था रवाना होगा.

13 से 70 साल की उम्र वाले श्रद्धालु यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. देशभर में करीब 556 तय बैंक शाखाओं के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा . श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के जरिए भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा. रजिस्ट्रेशन के लिए यस बैंक, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, SBI, और एक्सिस बैंक की शाखाओं में यात्रा के रजिस्ट्रेशन फॉर्म उपलब्ध रहेंगे.

LG मनोज सिन्हा ने बताया इस बार व्यवस्थाओं में 25% की वृद्धि की गई. ट्रैकिंग और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए RFID कार्ड की शुरुआत की. तीर्थयात्रियों के लिए ग्रुप एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर को दोगुना किया गया. इस बार इंश्योरेंस कवर को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया गया है. टट्टुओं (पोनीज) की मौत पर 50,000 रुपए का मुआवजा निर्धारित किया गया

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply