BollywoodIndia

Anupama Spoiler: अनुपमा में आया नया तूफान, प्रेम का टूटा सपना, गौतम ने भड़काई नफरत की आग

Anupama Spoiler: अनुपमा में आया नया तूफान, प्रेम का टूटा सपना, गौतम ने भड़काई नफरत की आग

Anupama Upcoming Update: टीवी शो अनुपमा में एक बार फिर बड़ा ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अनुपमा की सच्चाई और ईमानदारी इस बार उसी के लिए मुसीबत बन गई है। परिवार के मना करने के बावजूद अनुपमा ने प्रेम के रेस्टोरेंट को खराब रेटिंग दे दी, जिससे घर में तनाव का माहौल बन गया है। वसुंधरा और प्रेम दोनों ने अनुपमा को समझाने की कोशिश की, लेकिन अनुपमा अपने सिद्धांतों से पीछे हटने को तैयार नहीं हुई। यही जिद अब पूरे परिवार के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है।

आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि प्रेम अपने टूटे सपने का गहरा असर महसूस करेगा। वह राही के सामने फूट-फूटकर रोएगा और अपने रेस्टोरेंट के भविष्य को लेकर परेशान नजर आएगा। प्रेम का यह भावुक रूप दर्शकों को भी झकझोर देगा। गुस्से में प्रेम अनुपमा को अपने रेस्टोरेंट बुलाकर उसे जमकर खरी-खोटी सुनाएगा। वह कहेगा कि जिस गुरु को वह मानता था, उसी ने उसका सपना तोड़ दिया। इतना ही नहीं, प्रेम ऐलान करेगा कि अब वह कभी अनुपमा का चेहरा नहीं देखेगा।

गौतम ने भड़काया विवाद, वसुंधरा हुई नाराज

इस दौरान प्रेम राही के सामने भी एक बड़ी शर्त रखेगा कि वह चाहता है कि राही अनुपमा और उसके परिवार से सभी रिश्ते तोड़ दे। कहानी में नया मोड़ तब आएगा जब गौतम, वसुंधरा के सामने अनुपमा के खिलाफ जहर उगलेगा। वह आरोप लगाएगा कि अनुपमा ने जानबूझकर प्रेम का नुकसान किया है और बदला लेने के लिए यह कदम उठाया है। गौतम की बातों से वसुंधरा का गुस्सा और बढ़ जाएगा।

ये भी पढ़ें- Dacoit day 1 Collection: ‘धुरंधर 2’ के तूफान में उड़ गई ‘डकैत’, पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ी रफ्तार

फिर से अनुपमा पर लगेगा बैन

प्रेम की हालत देखकर वसुंधरा भावुक हो जाएगी और गुस्से में अनुपमा के खिलाफ बड़ा फैसला लेगी। वह एक बार फिर अनुपमा पर बैन लगाने का ऐलान करेगी। दूसरी तरफ अनुपमा अपने फैसले पर अडिग रहती है। वह मानती है कि सच्चाई से समझौता नहीं किया जा सकता, चाहे इसके लिए उसे अपने ही परिवार के खिलाफ क्यों न जाना पड़े। अब देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा का यह फैसला उसे और कितनी मुश्किलों में डालता है और क्या वह अपने रिश्तों को बचा पाएगी या नहीं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply