BollywoodIndia

Anupama Spoiler: वीडियो सबूत से कीर्ति की पोल खोलेगी अनुपमा, वसुंधरा को लगेगा तगड़ा झटका

Anupama Spoiler Kirti Truth Exposed Video Proof Kapil Vasundhara Shock

Anupama Latest Episode: रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कहानी एक बार फिर ऐसे मोड़ पर आ पहुंची है जहां अनुपमा को बेवजह बदनाम करने की कोशिश होगी और कोठारी परिवार में दरार गहराती नजर आएगी। अब तक की कहानी में दिखाया गया कि अनुपमा ने कपिल को कीर्ति की सच्चाई सामने लाने के लिए हिम्मत दी।

अनुपमा ने परिवार के सामने कीर्ति को एक्सपोज करने की कोशिश की और उसे तलाक लेने की सलाह भी दी। लेकिन इसके बाद कीर्ति ने नया खेल खेलना शुरू कर दिया। वह कपिल को घरेलू हिंसा के झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है और खुद को चोट पहुंचाकर उसे फंसाने की साजिश रचती है। आने वाले एपिसोड में कीर्ति परिवार के सामने कपिल पर मारपीट के आरोप लगाएगी। माहौल पूरी तरह कपिल के खिलाफ हो जाएगा। लेकिन तभी कपिल हिम्मत जुटाकर कीर्ति की असलियत उजागर करेगा।

अनुपमा दिखाएगी बड़ा सबूत

ड्रामा तब और बढ़ेगा जब अनुपमा परिवार के सामने एक वीडियो पेश करेगी, जिसमें कीर्ति खुद अपना सिर फोड़ती नजर आएगी। यह वीडियो देखकर सभी के होश उड़ जाएंगे। को जमकर फटकार लगाएगी, जबकि वसुंधरा को गहरा सदमा लगेगा। सच सामने आने के बाद पराग खुलकर अनुपमा का समर्थन करेगा। वह साफ कहेगा कि कीर्ति ने गलत किया है और वह इस साजिश का समर्थन नहीं करेगा। पराग की यह बात सुनकर कीर्ति चौंक जाएगी।

वसुंधरा का टूटेगा भरोसा

हालांकि सच्चाई सामने आने के बावजूद वसुंधरा कीर्ति का पक्ष लेती दिखेगी। इससे पराग और वसुंधरा के बीच तीखी बहस होगी और घर का माहौल और बिगड़ जाएगा। कीर्ति इस दरार का फायदा उठाकर आग में घी डालने का काम करेगी। कपिल अपनी बीमार मां से मिलने की कोशिश करेगा, लेकिन कीर्ति उसे रोकने की पूरी कोशिश करेगी। वह बार-बार कपिल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती नजर आएगी। उधर, प्रेरणा और प्रेम के बीच की खामोशी राही को शक में डाल देगी। उसे लगेगा कि कुछ ऐसा हुआ है, जिससे वह अनजान है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा एक बार फिर सबको एकजुट कर पाएगी या पूरी तरह बिखर जाएगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply