IndiaTrending

त्वचा पर लगाएं बेसन का लेप, और पाएं पार्लर जैसा ग्लो, नोट कर लीजिए नेचुरल फेस पैक की रेसिपी

त्वचा के लिए फायदेमंद बेसन
Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि किचन में रखे बेसन को सिर्फ खाने-पीने की चीजों को बनाने के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है? अगर हां, तो आपको जल्द से जल्द अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए क्योंकि पोषक तत्वों से भरपूर बेसन को त्वचा के लिए भी यूज किया जा सकता है। पुराने जमाने में त्वचा पर बेसन का लेप लगाने की सलाह भी दी जाती थी। आइए बेसन फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

बेसन फेस पैक- बेसन फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 स्पून बेसन, चुटकी भर हल्दी और थोड़े से दूध की जरूरत पड़ेगी। अगर दूध न हो तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सभी चीजों को एक कटोरी में निकाल लीजिए और फिर आपस में अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। औषधीय गुणों से भरपूर ये पेस्ट आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।

यूज करने का तरीका- आपको बेसन के इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस केमिकल फ्री फेस पैक को लगभग 15 से 20 मिनट तक अपनी त्वचा पर लगाए रखिए। 20 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार यूज कर सकते हैं और आपको महज एक ही महीने में पॉजिटिव असर भी महसूस होने लगेगा।

त्वचा के लिए वरदान- इस फेस पैक की मदद से आपकी स्किन पर मौजूद डेड सेल्स को रिमूव किया जा सकता है। यानी अगर आप दमकती हुई त्वचा यानी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो बेसन से बने इस फेस पैक को यूज करना शुरू कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस फेस पैक की मदद से टैनिंग से भी छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply