
Home Remedies for Joint Pain: सर्दियों के समय अक्सर जोड़ो में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ठंड के कारण ऑस्टियो आर्थराइटिस या गठिया की समस्या बढ़ जाती है जिससे चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में दिनचर्या में बदलाव कर इन समस्याओं को मात दी जा सकती है।
डाइट और दैनिक रूटीन में छोटे बदलाव करके इस दर्द से राहत मिल सकती है आहार में सरल और पौष्टिक चीजें शामिल करें जो आसानी से पच सके। कुलथी जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद है। अदरक सूजन कम करता है। फलों में अनार और सेब जैसे मीठे फल खाएं जो शरीर को पोषण देते हैं।
जोड़ों को आराम दें
सर्दियों में जोड़ों को पर्याप्त आराम दें। नियमित रूप से हल्के और धीमे व्यायाम करें जैसे टहलना या योग। सही पोस्चर रखें और जोड़ों का लचीलापन बनाए रखें। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और दर्द कम होता है।
मेहनत का काम करने से बचें
वहीं अत्यधिक मेहनत या भारी काम से बचें। रात में देर तक जागना बंद करें। लंबी पैदल यात्रा न करें। प्राकृतिक इच्छाओं (जैसे पेशाब-मल त्याग) को दबाएं नहीं। ये आदतें वात दोष बढ़ाती हैं जो जोड़ों के दर्द का मुख्य कारण है।
अच्छी आदतें अपनाएं
सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है इसलिए सही आदतें अपनाना जरूरी है। सबसे पहले जोड़ों को पूरा आराम दें और उनपर ज्यादा तनाव न डालें। लेकिन पूरी तरह बिस्तर पर न पड़े रहें। रोजाना हल्के व्यायाम करें जैसे सुबह धूप में टहलना या सरल योगासन जैसे ताड़ासन, वीरभद्रासन का धीरे-धीरे अभ्यास करें। इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जोड़ों का लचीलापन बना रहता है और दर्द कम होता है। बैठते, खड़े होते या चलते समय सही पोस्चर रखें, पीठ सीधी, कंधे रिलैक्स पोज में हों।
दूसरी तरफ कुछ चीजों से बचें। जैसे भारी सामान उठाना या ज्यादा मेहनत वाला काम न करें। रात देर तक जागना बंद करें और समय पर सोएं। लंबी पैदल यात्रा टालें। पेशाब या मल जैसी प्राकृतिक जरूरतों को कभी न रोकें। ये आदतें वात दोष बढ़ाती हैं जो सर्दी में जोड़ों के दर्द का मुख्य कारण बनता है। इन छोटे बदलावों से आप सर्दी में गाठिया जैसी समस्याओं को मात दे सकते हैं।
ठंड के समय शरीर की जकड़न बढ़ लेकिन कुछ बदलावों से गठिया पर काबू पाया जा सकता है। ये प्राकृतिक उपाय सुरक्षित हैं जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अगर आपको ज्यादा दर्द रहता है तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।



