BollywoodIndia

Asha Bhosle funeral: राजकीय सम्मान के साथ कल होगा आशा ताई अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए जुटी भीड़

Asha Bhosle funeral: राजकीय सम्मान के साथ कल होगा आशा ताई अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए जुटी भीड़

Asha Bhosle funeral: दिवंगत आशा भोसले का राजकीय सम्मान के साथ कल शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर और पार्श्व गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन आशा भोसले ने 12 अप्रैल को निधन हो गया। उनकी उम्र 92 साल थी। बीते दिन ही ब्रीच कैंडी अस्पताल सिंगर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था, इमरजेंसी मेडिकल सेंटर में उनका ट्रीटमेंट चल रहा था। जहां 12 अप्रैल को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। चलिए आपको बताते हैं कि उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार होगा ?

अंतिम दर्शन का समय निर्धारित

सिंगर के बेटे आनंद ने मीडिया से बात करते हुए आशा भोसले के अंतिम दर्शन को लेकर जानकारी दी। उन्होनें बताया कि सुबह 11 बजे से 3 बजे तक उनके मुंबई वाले घर पर आशा भोसले के पार्थिव शरीर के दर्शन किए जा सकते हैं।

राजकीय सम्मान के साथ होगी आखिरी विदाई

मीडिया से बातचीत में दिवंगत सिंगर के बेटे आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने बताया था कि आशा भोसले का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा और 13 अप्रैल को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में पंचतत्व में विलीन हो जाएंगी।

मुंबई वाले घर लाया गया पार्थिव शरीर

सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को परिवार को भी सौंप दिया गया। उनका पार्थिव शरीर उनके मुंबई वाले घर पहुंच गया है, जहां सेलेब्स उनके पर अंतिम दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं।

आशा भोसले के नाम इतने रिकॉर्ड हैं दर्ज

आशा भोसले ने अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल्स देखे हैं। उन्होनें कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में बड़ी सफलता हासिल की। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक में भी दर्ज है। हिंदी समेत अलग-अलग भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने गाकर उन्होनें रिकॉर्ड बनाया है। आशा भोसले 2 नेशनल अवॉर्ड, 4 BFJA अवॉर्ड, 8 महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड, 9 फिल्मफेयर अवॉर्ड और लाइफटाइम अचीवमेंट जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित की जा चुकी हैं। साथ ही उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

व्यक्तिगत जीवन संघर्षों से भरा

आशा भोसले का व्यक्तिगत जीवन संघर्षों से भरा रहा। 16 साल की उम्र में उनकी पहली शादी गणपतराव भोसले से हुई। इस रिश्ते में उन्होनें काफी यातनाएं झेलीं। यही वजह है कि उनकी पहली शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली। उनकी दूसरी शादी आर डी बर्मन के साथ हुई। उनके तीन बच्चे हैं। जनाई भोसले आशा भोसले की पोती हैं, जो काफी चर्चा में रहती हैं. उनको भी सिंगिंग में इंटरेस्ट है और वह अपनी दादी की लिगेसी को बढ़ाने का काम कर रही हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply