India

Assembly Election 2026 Dates: बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान, 4 मई को आएगा परिणाम, जानें पूरा शेड्यूल

Assembly Election 2026 Dates: चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी. जिन राज्यों में चुनाव होंगे उनमें असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल 17.4 करोड़ मतदाता हैं और यहां 824 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा.

कब और कहां होगा मतदान

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार:

तमिलनाडु – एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान

पश्चिम बंगाल – 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान

केरल, असम और पुडुचेरी – 1 चरण में 9 अप्रैल को मतदान

सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

आचार संहिता लागू

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इसके तहत सरकारें चुनाव आचार संहिता के नियमों के अनुसार ही काम करेंगी. पिछली बार साल 2021 में इन राज्यों के चुनावों का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था. उस समय पश्चिम बंगाल में 8 चरणों, असम में 3 चरणों और तमिलनाडु, केरल तथा पुडुचेरी में 1-1 चरण में मतदान कराया गया था।

चुनाव प्रक्रिया में नए प्रयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पिछले 12 महीनों में चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए कई नए कदम उठाए हैं। इनमें SIR (Special Intensive Revision) के माध्यम से मतदाता सूची की गहन जांच की गई, ताकि कोई अयोग्य व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न रहे. इसके अलावा मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर भी नया नियम लागू किया गया है. मतदाता को मोबाइल फोन पोलिंग स्टेशन के बाहर ही रखना होगा, और मतदान के बाद उसे वापस ले सकेंगे.

किस विधानसभा का कब खत्म हो रहा कार्यकाल?

चुनाव आयोग के अनुसार, असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल का 23 मई, तमिलनाडु का 10 मई, पश्चिम बंगाल का 7 मई और पुडुचेरी का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है. जिसको देखते हुए अप्रैल-मई में मतदान संपन्न होने की पूरी उम्मीद है.

CBSE Board Exams Cancelled: ईरान जंग के कारण लगातार बढ़ते तनाव के चलते फैसला, पश्चिम एशिया में रद्द की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं

The post Assembly Election 2026 Dates: बंगाल, असम, केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान, 4 मई को आएगा परिणाम, जानें पूरा शेड्यूल appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply