IndiaTrending

आंटी ने 60 साल की उम्र के बाद खुद के लिए जीना शुरू किया, वायरल वीडियो देख लोग हुए भावुक

आंटी ने 60 साल की उम्र के बाद खुद के लिए जीना शुरू किया, वायरल वीडियो देख लोग हुए भावुक

Sunita Aunty Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में सुनीता आंटी नाम की एक महिला दिल्ली मेट्रो के पास खड़ी होकर अपनी जिंदगी के अनुभव साझा करती नजर आती हैं। वह बताती हैं कि 60 साल की उम्र के बाद उन्होंने आखिरकार अपने लिए जीना शुरू किया है।

आंटी के मुताबिक, पहले वह हमेशा दूसरों को खुश करने और समाज की अपेक्षाओं को पूरा करने में लगी रहती थीं, लेकिन अब उन्होंने यह सब छोड़ दिया है। उनका साफ कहना है कि जिंदगी एक ही बार मिलती है, इसलिए इसे खुलकर जीना चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunita Chaudhry (@retired_sunita)

60 साल की उम्र के बाद आंटी ने खुद के लिए जीना शुरू किया

वीडियो में सुनीता आंटी बेहद आत्मविश्वास और खुशी के साथ कहती हैं कि किसी को खुश करने का कोई फायदा नहीं है, क्योंकि लोग कभी पूरी तरह संतुष्ट नहीं होते। वह लोगों को सलाह देती हैं कि अभी से अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना शुरू कर दें।

उनके शब्दों में एक सच्चाई झलकती है, जो सीधे दिल को छू जाती है। वीडियो में उनकी खुशी और ऊर्जा साफ नजर आती है, जिससे पता चलता है कि उन्होंने अपने जीवन को सच में नए तरीके से अपनाया है। वह घूमना-फिरना, कुकिंग करना और सोशल मीडिया पर अपने अनुभव शेयर करना पसंद करती हैं।

ये खबर भी पढ़ें : कैब ड्राइवर ने किया मर्डर का कबूलनामा, महिला ने समझदारी से बचाई जान

वीडियो देख लोगों की आंखें हुई नम

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने उनकी बातों से खुद को जोड़ते हुए कहा कि उन्होंने भी अब अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोगों की आंखें इस वायरल वीडियो को देखकर नम हो गईं।

सुनीता आंटी के इस संदेश ने यह साफ कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है और खुश रहने का फैसला कभी भी लिया जा सकता है। यही वजह है कि उनका यह वीडियो लाखों लोगों के दिलों को छू रहा है और तेजी से वायरल हो रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply