CricketIndia

आर्यमान बिरला के RCB के चेयरमैन बनते ही आई बुरी खबर, टीम के सबसे घातक गेंदबाज ने IPL 2026 से नाम लिया वापस

RCB IPL 2026 Virat

आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत में अब सिर्फ 2 दिन का समय शेष बचा है. आरसीबी (RCB) की टीम पिछले सीजन में आईपीएल की विजेता रही थी, ऐसे में आरसीबी की टीम इस सीजन टूर्नामेंट का पहला मैच खेलने वाली है. आरसीबी की टीम अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ खेलने वाली है. इससे पहले आरसीबी की टीम को नया मालिक मिल गया है.

आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी (RCB) की टीम को आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले संघ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम को 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम देकर खरीदा है. वहीं इसी बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है.

आईपीएल 2026 से पहले RCB के इस गेंदबाज ने नाम लिया वापस

आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है. जोश हेजलवुड, आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं. वहीं अब आरसीबी को बड़ा झटका लगा है. आरसीबी को आईपीएल 2025 जीताने वाले 28 वर्षीय स्टार तेज गेंदबाज पर्सनल कारणों के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

क्रिकबज के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार आरसीबी की तरफ से इसकी पुष्टि भी कर दी गई है. कौन है ये स्टार तेज गेंदबाज आइए आपको भी बताते हैं.

यश दयाल ने खुद नाम लिया वापस

आरसीबी के लिए इस सीजन खिलाड़ियों की उपलब्धता एक बड़ा सवाल बनी हुई है. चोट के चलते जोश हेजलवुड पहले ही टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर है तो वहीं यश दयाल ने भी इस सीजन से बाहर रहने का फैसला किया है. क्रिकबज के खबर के अनुसार दयाल ने इस सीजन आरसीबी के स्क्वॉड के साथ नहीं जुड़ने का फैसला किया है.

इसके लिए उन्होंने पर्सनल कारणों का हवाला दिया है. इस खबर को आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की तरफ से कंफर्म किया गया है. उन्होंने ये भी कहा है कि इसके बाद भी वो कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा रहेंगे. फ्रेंचाइजी की तरफ से उनको साल 2024 के ऑक्शन में 5 करोड़ में खरीदा गया था.

 राजस्थान को पीछे छोड़ RCB बनी IPL 2026 की सबसे महंगी टीम, कभी राजस्थान के लिए खेलने वाला ये खिलाड़ी बना RCB का मालिक

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply