
Banana Peel For Skin: अक्सर हम केला खाने के बाद उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं लेकिन स्किन एक्सपर्ट्स इसे एक सुपरफूड मानते हैं। विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर केले का छिलका न केवल आपकी त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है बल्कि यह एक्ने और समय से पहले आने वाली झुर्रियों का भी काल है।
डिजिटल दौर में जहां लोग महंगे स्किन केयर रूटीन के पीछे भाग रहे हैं वहीं आपके किचन में मौजूद केले का छिलका एक नेचुरल ब्यूटी डॉक्टर की तरह काम करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम, विटामिन और प्राकृतिक तेल आपकी त्वचा के टेक्सचर में सुधार लाते हैं और उसे अंदर से पोषण देते हैं।
पिंपल्स और दाग-धब्बों
यदि आप बार-बार होने वाले पिंपल्स से परेशान हैं तो केले का छिलका आपके काम आ सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण चेहरे की सूजन को कम करते हैं और बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। छिलके के अंदरूनी हिस्से को प्रभावित जगह पर रगड़ने से कुछ ही दिनों में चेहरे पर निखार आने लगता है।
एंटी-एजिंग
बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए केले का छिलका बेहद असरदार है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जिससे चेहरे की महीन रेखाएं और झुर्रियां कम होने लगती हैं। यह त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है जिससे आपकी स्किन अधिक टाइट और जवां नजर आती है।
नेचुरल मॉइश्चराइजर और ग्लोइंग स्किन
रूखी त्वचा वालों के लिए यह किसी जादुई नुस्खे जैसा है। केले के छिलके में मौजूद फैटी एसिड्स त्वचा की नमी को लॉक करते हैं। अगर आप डार्क स्पॉट्स या हाइपरपिग्मेंटेशन से परेशान हैं तो नियमित रूप से छिलके का इस्तेमाल आपके कॉम्प्लेक्शन को एक समान बनाता है और चेहरे पर एक नेचुरल चमक लाता है।
इस्तेमाल का सही तरीका
सबसे पहले अपना चेहरा धोकर सुखा लें। अब केले के छिलके के सफेद वाले हिस्से को चेहरे पर हल्के हाथों से तब तक रगड़ें जब तक कि छिलका भूरा न हो जाए। इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। बेहतरीन परिणामों के लिए सप्ताह में कम से कम तीन बार इसे दोहराएं।



