IndiaTechnology

सावधान! आपके Android फोन पर थी चीनी हैकर्स की नजर; अभी बदल लें ये सेटिंग्स


टेक वर्ल्ड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. गूगल ने दावा किया है कि उसने चीन के एक ऐसे प्रॉक्समी (Proxy) नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. जो बिना इजाजत दुनिया भर के लाखों Android फोन और स्मार्ट डिवाइस को इस्तेमाल कर रहा था. यह नेटवर्क दुनिया भर के लाखों-करोड़ों एंड्रॉइड स्मार्टफोन को गुपचुप तरीके से हाइजैक कर रहा था. इसकी मदद से अपकी जेब में फोन होते हुए भी चीनी हैकर्स उसका इस्तेमाल कर सकते थे. यह मामला साइबर सुरक्षा से जुड़ा है और आम मोबाइल यूजर्स के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है.

क्या था हैकर्स का ‘गंदा’ खेल?
गूगल की साइबर सिक्योरिटी टीम (TAG) ने अपनी जांच में पाया कि कई ऐप्स सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर नेटवर्क के जरिए फोन में घुस जा रहे थे. एक बार अंदर पहुंचने के बाद फोन बैकग्राउंड में इंटरनेट ट्रैफिक भेजने लगता था. इससे फोन की स्पीड कम हो सकती थी, डेटा जल्दी खत्म हो सकता था और बैटरी भी तेजी से गिर सकती थी. लेकिन यूजर को इसकी असली वजह समझ नहीं आती थी. इन हैकर्स ने करोड़ों फोन को एक नेटवर्क (Botnet) में बदल दिया था. इन फोन का इस्तेमाल साइबर हमलों, अवैध डेटा ट्रैफिकिंग और विज्ञापनों में फ्रॉड करने के लिए किया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, यह नेटवर्क डिवाइसों को एक तरह के ‘इंटरनेट रास्ते’ की तरह इस्तेमाल करता था. आसान शब्दों में कहें तो किसी और का ऑनलाइन काम आपके फोन के जरिए हो रहा था, और आपको इसका पता भी नहीं चलता था. साइबर अपराधी इस तरीके से अपनी असली पहचान छिपाते थे और इंटरनेट पर अलग-अलग काम करते थे.

गूगल ने कैसे किया धमाका?
गूगल ने न केवल इन ऐप्स को प्ले स्टोर से बाहर निकाला, बल्कि उन प्रॉक्सी सर्वरों को भी ब्लॉक कर दिया है जिनसे ये हैकर्स फोन को कंट्रोल कर रहे थे. गूगल का दावा है कि इस कार्रवाई से करोड़ों एंड्रॉइड फोन अब सुरक्षित हैं.

कहीं आपका फोन भी तो नहीं इसका शिकार?
इन प्रॉक्सी सर्वर वाले ऐप्स से कई फोन्स प्रभावित हुए थे. अगर आपके फोन में ये लक्षण दिख रहे हैं, तो तुरंत सतर्क हो जाएं.
1. बिना इस्तेमाल किए भी बैटरी का तेजी से खत्म होना
2. आपका डेली डेटा कोटा बिना किसी वीडियो या डाउनलोड के खत्म हो जाना.
3. बैकग्राउंड में हैकिंग ऐप्स चलने के कारण फोन अचानक गर्म होने लगना.
4. बार-बार विज्ञापन या बिना मतलब के नोटिफिकेशन आना

खुद को कैसे रखें सेफ?
अगर आपके फोन में उपर वाले कोई भी लक्षण दिख रहे हैं, तो आप इन स्टेप्स को फॉलो कर उनसे बच सकते हैं.
स्टेप 1. अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर पक्का करें कि ‘Google Play Protect’ ऑन है. यह आपके फोन में वायरस वाले ऐप्स को तुरंत पकड़ लेता है.
स्टेप 2. अगर फोन में ऐसे ऐप्स हैं जिनका आपने महीनों से इस्तेमाल नहीं किया, तो उन्हें अभी अनइंस्टॉल करें.
स्टेप 3. कभी भी किसी वेबसाइट या अनजान लिंक से APK फाइल डाउनलोड करके ऐप इंस्टॉल न करें.
स्टेप 4. कोई भी साधारण सा ‘कैलकुलेटर’ या ‘टॉर्च’ ऐप अगर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट या लोकेशन मांग रहा है, तो समझो दाल में कुछ काला है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply