HealthIndia

संभल जाएं! सलाद खाने का ये तरीका कर सकता है आपको बीमार, जानिए इसे खाने का सही तरीका

संभल जाएं! सलाद खाने का ये तरीका कर सकता है आपको बीमार, जानिए इसे खाने का सही तरीका

Salad Benefits: गर्मियों की शुरुआत होते ही हम अपनी डाइट में सलाद की मात्रा बढ़ा देते हैं। खीरा, टमाटर, ककड़ी और प्याज से सजी सलाद की प्लेट न केवल देखने में अच्छी लगती है बल्कि यह फाइबर, मिनरल्स और विटामिन का भी बड़ा स्रोत है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस सलाद को आप बड़े चाव से खाते हैं उसे खाने का आपका तरीका आपकी सेहत को फायदे के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेद में आहार के सेवन का एक विशेष समय और तरीका बताया गया है जिसका पालन न करने पर सलाद के पोषक तत्व लगभग समाप्त हो जाते हैं।

नमक और मसाला है हानिकारक

अक्सर लोग स्वाद बढ़ाने के लिए सलाद में ऊपर से नमक, नींबू, चाट मसाला या मैगी मसाला छिड़कते हैं। आयुर्वेद के अनुसार यह आदत सलाद के वास्तविक पोषण को छीन लेती है। जब आप सलाद में ये चीजें मिलाते हैं तो इसमें मौजूद जरूरी विटामिन और मिनरल्स कम हो जाते हैं और आपके शरीर को केवल फाइबर ही मिल पाता है।

इसके अलावा अलग से मसाला और नमक डालने से शरीर में सोडियम की मात्रा अनावश्यक रूप से बढ़ जाती है क्योंकि हम पहले से ही दाल और सब्जी में नमक ले रहे होते हैं। यह अतिरिक्त सोडियम सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

खाने के साथ सलाद

भारतीय घरों में सलाद को मुख्य भोजन के साथ परोसने का रिवाज है। हालांकि आयुर्वेद इस तरीके को गलत मानता है। सलाद को खाना खाने के साथ नहीं बल्कि भोजन से कम से कम 1 घंटा पहले खाना चाहिए। ऐसा करने से न केवल शरीर को सलाद का पूरा पोषण मिलता है बल्कि यह आपकी भूख को बढ़ाने में भी मदद करता है।

पाचन की समस्या

कुछ लोगों को कच्चा सलाद खाने से पाचन में परेशानी या भारीपन महसूस होता है। ऐसे लोगों के लिए आयुर्वेद का सुझाव है कि वे सलाद को भांप की सहायता से हल्का पका लें। ध्यान रहे कि सलाद को पानी में उबालना नहीं चाहिए बल्कि स्टीमर का उपयोग करना चाहिए ताकि इसके पोषक तत्व बरकरार रहें और यह आसानी से पच सके। स्वाद के लिए इसमें नमक के बजाय काली मिर्च या हरी मिर्च का उपयोग करना बेहतर विकल्प है।

सलाद को और अधिक गुणकारी बनाने के लिए उसमें हरा धनिया और कच्चा नारियल जरूर शामिल करें। कच्चा नारियल और धनिया इसके पोषक गुणों को कई गुना बढ़ा देते हैं। सलाद को हमेशा छोटे टुकड़ों में काटकर उसके सरल और प्राकृतिक रूप में ही खाना सबसे उत्तम माना गया है।

सलाद के फायदे

यदि सही तरीके और सही समय पर सलाद का सेवन किया जाए तो यह वजन को नियंत्रित करने में अद्भुत काम करता है। यह न केवल पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है बल्कि आंखों की रोशनी बढ़ाने और हृदय को स्वस्थ रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अतः अगली बार सलाद खाने से पहले आयुर्वेद के इन नियमों को याद जरूर रखें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply