नागौर: जिले में “ऑपरेशन संकल्प-नशा मुक्त नागौर” अभियान के तहत पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम के संयुक्त प्रयास से की गई.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक (आई.पी.एस.) जतिन जैन के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक सुरेश कसवा (थानाधिकारी, सदर नागौर) के नेतृत्व में टीम ने 21 मार्च 2026 को गश्त के दौरान रायधनु क्षेत्र की एक ढाणी से आरोपी को पकड़ा.
पुलिस ने आरोपी नरेश पुत्र गणेशराम, जाति जाट, उम्र 40 वर्ष निवासी रायधनु को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 86 ग्राम अवैध स्मैक, 2,15,350 रुपये नकद एवं एक हीरो मोटरसाइकिल (नंबर RJ 37 SW 6276) जब्त की. इस संबंध में सदर थाना नागौर में प्रकरण संख्या 58/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच कोतवाली थानाधिकारी वेदपाल शिवरान को सौंपी गई है.
एसपी रोशन मीणा ने कहा कि “नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. युवाओं को नशे से दूर रखना हमारी प्राथमिकता है और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी. आमजन से भी अपील है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें.”
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 86 ग्राम अवैध स्मैक, 2 लाख 15 हजार 350 रुपये नकद तथा एक हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल नंबर RJ 37 SW 6276 बरामद की. इस कार्रवाई में पुलिस टीम के रूप में सुरेश कसवा (पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी सदर नागौर) के साथ सुरेश, हनुमानराम और सुरेन्द्र (कांस्टेबल, सदर थाना नागौर) शामिल रहे.
वही डीएसटी टीम में मुकेंश चन्द्र (उप निरीक्षक), ओमप्रकाश (हेड कांस्टेबल), दिनेश, बलदेवराम, सुरेश कुमार, चंदाराम और कमलकिशोर (कांस्टेबल), लिखमाराम (चालक कांस्टेबल) तथा सुमित्रा (महिला कांस्टेबल, पुलिस लाइन नागौर) शामिल रहे, जिसमें चंदाराम का विशेष योगदान रहा.



