IndiaTechnology

YouTube का बड़ा धमाका! फ्री में अब 2 महीने तक नहीं दिखेगा एक भी Ad, बस करना होगा यह छोटा सा काम

YouTube का बड़ा धमाका! फ्री में अब 2 महीने तक नहीं दिखेगा एक भी Ad, बस करना होगा यह छोटा सा काम

YouTube Premium Free Offer: अगर आप भी YouTube पर वीडियो देखते समय बार-बार आने वाले ऐड यानी विज्ञापन से परेशान रहते हैं तो अब आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है. वो भी पूरे दो महीने के लिए बिना खर्च के. सुनने में भले ही अजीब लग रहा है लेकिन यह बिलकुल सच है. दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार ऑफर लाया है. इस ऑफर के तहत आप YouTube Premium का मजा 2 महीने तक बिलकुल फ्री में उठा सकते हैं. क्या है ऑफर और आप कैसे इसका फायदा उठा सकते हैं, आइए जानते हैं विस्तार से…

आमतौर पर YouTube Premium एक हफ्ते या दो हफ्ते के लिए फ्री ट्रायल देता है लेकिन इस नए ऑफर के तहत यूजर्स बिना एक भी रुपये खर्च किए बिना दो महीने तक प्रीमियम फीचर्स का जा ले सकते हैं.

क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?
YouTube Premium के फ्री ट्रायल में आपको वो सभी फीचर्स मिलेंगे जो एक पेड सब्सक्राइबर को मिलते हैं. जैसे-

Ad-free Videos
बिना किसी विज्ञापन के वीडियो देखने का मजा.

Background Playback
मोबाइल में दूसरी ऐप्स चलाते समय या स्क्रीन लॉक होने पर भी वीडियो और म्यूजिक चलता रहेगा.

Offline Downloads
वीडियो को Full HD क्वालिटी में डाउनलोड कर बाद में देखने की सुविधा.

YouTube Music Premium
करोड़ों गानों का विज्ञापन-मुक्त एक्सेस.

कैसे मिलेगा आपको ऑफर?
अगर आप भी इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें-

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में YouTube ऐप ओपन करें.

नीचे दाईं ओर दिए गए You टैब यानी प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें.

नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Get YouTube Premium का ऑप्शन दिखेगा उस पर टैप कर दें.

अगर आप इस ऑफर के लिए एलिजिबल हैं, तो वहां 2 months free का बैनर दिखाई देगा.

अब Try 2 months for 0 पर क्लिक करें.

इस बात का रखें ध्यान

अपनी पेमेंट डिटेल्स जैसे UPI या कार्ड भरें. इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि ट्रायल खत्म होने से पहले आप इसे कभी भी कैंसिल कर सकते हैं जिससे पैसे आपके बच जाएं. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो दो महीने के बाद आपको अगले महीने YouTube Premium की फीस देनी होगी, जो आपके बैंक खाते से कट जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply