DharamIndiaTrending

चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा निर्णय, 19 अप्रैल से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा, 6 अफसर रखेंगे मार्गों पर नजर

चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा निर्णय, 19 अप्रैल से शुरू हो रही है चारधाम यात्रा, 6 अफसर रखेंगे मार्गों पर नजर

हरिद्वार पड़ाव का आईजी विमी सचदेवा निरीक्षण करेंगी. केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का आईजी नीलेश आनंद भरणे निरीक्षण करेंगे. यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग की जिम्मेदारी आईजी अनंत शंकर ताकवाले देखेंगे. ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, मार्ग की आईजी सुनील कुमार मॉनिटरिंग करेंगे. डीजीपी ने आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी. चार धाम यात्रा मार्गों के लिए 7 हजार पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.

16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टर में यात्रा परिक्षेत्र बांटा गया है. सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने के लिए ATS की टीमें धामों में तैनात रहेंगी. यात्रा मार्ग में 80 जगहों पर आपदा टीमें, 37 स्थानों पर SERF और 8 जगह NDRF डिप्लॉय की गई. वाहनों के सुचारू संचालन के लिए 118 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए. 52 बॉटल नेक, 109 लैंडस्लाइड जोन, 274 दुर्घटना संभावित क्षेत्र और 61 ब्लैक स्पॉट चुनौती होंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply