CrimeIndia

धमतरी में पुलिस का बड़ा एक्शन! महुआ शराब के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

धमतरी : जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है.थाना सिहावा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अवैध महुआ शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति ग्राम मल्हारी, रानीगांव केनाल के पास मोटरसाइकिल से अवैध कच्ची महुआ शराब ले जा रहा है.सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, 2,000 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-04 CT-7813) बरामद की गई। जब्त की गई कुल संपत्ति का मूल्य लगभग 22,000 रुपये बताया गया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तीरनाथ मरकाम (45 वर्ष), निवासी ग्राम सिरसिदा, थाना सिहावा, जिला धमतरी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिहावा में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया.बाद में उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों और जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply