CrimeIndia

रीवा में सरेराह खूनी खेल! युवक पर गुप्ती से जानलेवा हमला, बहादुरी से बची जान

रीवा : जिले के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत लोखड़िया टोला में बीती 1 जनवरी की देर रात सरेराह खूनी संघर्ष देखने को मिला.जहाँ काम से घर वापस जा रहे एक युवक को दो बदमाशों ने घेर लिया और उस पर गुप्ती से जानलेवा हमला कर दिया.युवक ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावरों का सामना किया, जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया है.

 

पीड़ित बुद्धसेन कोल, निवासी ग्राम प्रधान, ने आज 2 जनवरी की दोपहर बताया कि शुक्रवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच वह लोखड़िया टोला के समीप से गुजर रहा था.तभी वहाँ पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे रोक लिया.पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और फिर अचानक गुप्ती से हमला बोल दिया.

जैसे ही आरोपी ने गुप्ती से सीने पर वार करना चाहा, बुद्धसेन ने हाथों से गुप्ती को पकड़ लिया.इस दौरान आरोपियों और पीड़ित के बीच काफी देर तक छीना-झपटी हुई.अंततः आरोपियों ने हथियार छुड़ाकर दोबारा वार किया, जिससे पीड़ित लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply