
यमुना नदी में हुए दर्दनाक हादसे के तीन दिन बाद आज सुबह करीब 8 बजे लुधियाना के रहने वाले यश भल्ला उर्फ “ढोलकी वाले” का शव बरामद कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय यश भल्ला भजन-कीर्तन में ढोलकी बजा रहे थे और आसपास मौजूद संगत “राधे-राधे” का जाप कर रही थी। माहौल पूरी तरह भक्ति में डूबा हुआ था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने खुशी के उस पल को मातम में बदल दिया।
मृतक के पिता ने भावुक होते हुए बताया कि यश बेहद धार्मिक स्वभाव का था और उसे भजन-कीर्तन में विशेष रुचि थी। उन्होंने कहा, “हम हर पल उसके लौटने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन अब वह कभी वापस नहीं आएगा… सिर्फ उसकी यादें ही हमारे साथ रह गई हैं।”
यश भल्ला की मौत की खबर से लुधियाना में गहरा दुख और शोक व्याप्त है। जैसे ही उसका शव शहर पहुंचेगा, परिजन और इलाके के लोग नम आंखों से उसे कल अंतिम विदाई देंगे।



