CrimeIndia

गर्लफ्रेंड के घर पर बॉयफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, मेन आरोपी अभी भी फरार

सांकेतिक तस्वीर
Image Source : PTI

हरियाणा के फरीदाबाद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर के रोशन नगर में 25 वर्षीय एक युवक की उसकी गर्लफ्रेंड के घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान दिल्ली के जैतपुर के एकता विहार निवासी मानस राय के रूप में हुई है। हत्या के सिलसिले में एक नाबालिग समेत पांच लोगों को पकड़ा गया है। 

मुख्य आरोपी है नाबालिग

पुलिस के मुताबिक, वयस्क आरोपियों की पहचान दिल्ली के जैतपुर निवासी प्रिंस, रोशन और राहुल के रूप में हुई है, जबकि हर्ष शहर के अर्पण विहार का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी नाबालिग है। वह अभी भी फरार है। 

महिला से मिलने निकला था युवक

पुलिस के अनुसार, पीड़ित के पिता राजकुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका बेटा फरीदाबाद के रोशन नगर में एक महिला को जानता था। बुधवार रात करीब 10 बजे हर्ष के साथ उससे मिलने घर से निकला था। शिकायत के मुताबिक, जब मानस वहां पहुंचा तो महिला के पिता घर पर थे। 

इलाज के दौरान हो गई मौत

शिकायत के अनुसार, वह महिला से बात कर रहा था। तभी उसकी छोटी बहन प्रिंस, रोशन, राहुल, नाबालिग आरोपी और अन्य लोगों के साथ घर आ गई। पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया, ‘नाबालिग आरोपी ने अपनी जेब से चाकू निकाला और मानस पर हमला कर दिया। उसके दोस्त हर्ष ने आरोपी को रोकने की कोशिश की और इस दौरान वह घायल हो गया। सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मानस की मौत हो गई।’

मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी

इस घटना के बाद पल्ला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 5 आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने कहा कि हम पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply