आरोपियों ने बंदूक के बल पर पूरे परिवार को बंधक बनाया और घर से गहने लूट ले गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रुपये के गहने बरामद किए हैं।

इस मामले के खुलासे को लेकर आलाधिकारियों ने कई टीमों का किया था गठन। इसके बाद पुलिस ने अब इस गैंग के दगाबाज जीजा सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट गया लाखों रुपए का माल भी बरामद किया है। पुलिस गिरफ्त में आए इन अभियुक्तों में एक नेशनल शूटर भी शामिल है।
4 अप्रैल को हुई थी घटना
4 अप्रैल को नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव निवासी रवि नाम के एक व्यक्ति के घर उस समय कुछ हथियार बंद बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जब रवि की पत्नी दवाई लेने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान घर में मौजूद रवि और बच्चों को बदमाशों ने गन पॉइंट पर लेकर अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया था। जिसके बाद डकैत दगाबाज जीजा अनुज द्वारा बताई गई जगह की खुदाई कर जमीन में गड़े लाखों रुपये के सोना चांदी के गहने लूट कर फरार हो गए थे।
आरोपियों से लूट का सामान बरामद
इस घटना के बाद पहुंची पुलिस ने चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए डकैतों की धर पकड़ शुरू की। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धोखेबाज जीजा अनुज सहित इस गैंग में शामिल एक नेशनल शूटर अर्जुन और अंकित, आकाश, गौरव, विपिन, दीपक को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक शिफ्ट कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, एक अवैध तमंचा कारतूस और लाखों रुपए की कीमत के लुटे गए सोना चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्त में आए ये शातिर अभियुक्त डकैती के दौरान लूटे गए सोना चांदी के आभूषणों को बेचने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि 4 अप्रैल की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि गांव पिनना के एक घर से करीब चार लोग या चार से ज्यादा लोग, एक बाप और तीन छोटे बच्चों को बंदी बनाकर, चांदी सोना जमीन के नीचे से चोरी कर ले गए हैं। पुलिस थाना कोतवाली एसएचओ ने इस मामले की जांच के लिए तुरंत क्राइम टीम का गठन किया और एविडेंस कलेक्ट किए। घर में रहने वाले सभी लोगों से बात की गई। सीसीटीवी देखे गए और एनालिसिस की गई। पुलिस द्वारा अब तक सात लोगों को जो इस लूट में शामिल थे। उनको गिरफ्तार किया जा चुका है और उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है।
1 साल पहले बना था फ्लोर
जिनके घर से है लूट हुई है, उन्हीं के बहनोई का हाथ इसमें पाया गया है। उन्हीं के माध्यम से इस खजाने की मुखबिरी हुई थी। इन्हीं के माध्यम से इस लूट को अंजाम दिया गया। जिन्होंने आकर डकैती की है, उनको पकड़ लिया गया है। जो लोग एक्चुअल लूट में ना शामिल होकर इसकी प्लानिंग में शामिल थे। या मुखबिर में शामिल थे। उन सबको भी गिरफ्तार किया जा रहा है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वह सामान एक फीट नीचे मार्बल के नीचे गाड़ा गया था। करीब 1 साल पहले इस फ्लोर को बनाया गया था। तब इसके नीचे सोना गाड़ा गया था और इसकी मुखबिरी किसी करीबी ने की थी।



