CrimeIndia

जबलपुर में ‘गैंग्स ऑफ घमापुर’! मयूरकला मंदिर के पास सरेराह चलीं गोलियां

जबलपुर : घमापुर इलाके में मयूरकला मंदिर के पास बीती रात आपसी विवाद के बाद हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया.इस वारदात में एक युवक के हाथ में गोली लगी है.पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर में 31 मार्च को हुए गोली कांड के मामले में नया मोड़ आ गया है.जहा दूसरे पक्ष ने बदला लेने की नीयत से फायर कर दिया.पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले में दोनों गेंग के बदमाशों पर काउंटर मामला दर्ज किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चांदमारी दुर्गा मंदिर के पास रहने वाला 23 वर्षीय यश थोराट निजी काम करता है.31 मार्च रात करीब 9:15 बजे यश अपने साथी बिन्नू उर्फ निखिल श्रीवास और चीकू उर्फ सौम्य सिंह के साथ मयूर कला मंदिर स्थित अपना स्वीट्स के पास खड़ा होकर बातचीत कर रहा था.
तभी कांचघर की ओर से हरे रंग की एक्सिस स्कूटी पर सवार होकर दो युवक बाबू उर्फ कृष्णा हासवानी और निखिल उर्फ कंजा सिंधी वहां पहुंचे.स्कूटी निखिल चला रहा था और बाबू पीछे बैठा था.यश को देखते ही पुरानी रंजिश के चलते बाबू ने कमर से पिस्टल निकाली और जान से मारने की नीयत से उस पर फायर किया था.पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की.सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले.
जिसके बाद यह बात सामने आई कि दूसरे पक्ष से भी फायर किया था। जांच में यह पता चला कि लकी यादव 28 वर्षीय निवासी छोटी ओमती उड़िया मोहल्ला का 31 मार्च को मयूरकला मंदिर के पास अपना स्वीट्स के पास खड़ा होकर आइसक्रीम खा रहा था.
उसी दौरान उसके साथी निखिल कंजा और बाबू सिंधी वहां पहुंचे और आपस में बातचीत करने लगे तभी आरोपी यश थोराट अपनी एक्सिस गाड़ी से वहां पहुंचा और बाबू सिंधी के साथ विवाद करने लगा था.जब बाबू सिंधी ने विरोध किया, तो विवाद इतना बढ़ गया कि यश थोराट ने जान से मारने की नियत से कमर में फंसी पिस्टल निकालकर फायर कर दिया था.
गोली सीधे निखिल कंजा के बाएं हाथ में जा लगी थी.शिकायत पर घमापुर पुलिस ने आरोपी यश थोराट के खिलाफ भी हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply