HealthIndia

इन एक्सरसाइज को करने से बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल, हार्ट बनता है मजबूत, जानें कब और कैसे करें?

हार्ट के लिए एक्सरसाइज
Image Source : UNSPLASH/FREEPIK

एक्सरसाइज करने से सिर्फ शरीर ही फिट नहीं रहता है बल्कि हार्ट भी हेल्दी और मजबूत बनता है। वर्कआउट से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे जिससे दिल ज़्यादा बेहतर तरीके से खून पंप कर पाता है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई बेहतर होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं वे कौन से एक्सरसाइज हैं जो आपके हार्ट को मजबूत बनाते हैं?

दिल को मज़बूत बनाने वाली एक्सरसाइज 

  • एरोबिक एक्सरसाइज : एरोबिक एक्सरसाइज दिल की सेहत, साँस लेने की क्षमता और पूरी फ़िटनेस को बेहतर बनाती हैं। एरोबिक एक्सरसाइज़ में आप वॉकिंग, साइकिलिंग, तैराकी, डांस करना, गोल्फ़ खेलना जैसी एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं। ये गतिविधियां आपके दिल की धड़कन को हल्का-सा बढ़ाती हैं, लेकिन दिल पर ज़रूरत से ज़्यादा ज़ोर नहीं डालतीं। हफ्ते में तीन दिन कम से कम 30 मिनट तक इस एक्सरसाइज करने का लक्ष्य रखें।

  • कैसे करें शुरुआत: धीरे-धीरे एरोबिक एक्सरसाइज की शुरुआत करें और धीरे-धीरे ही इसका समय भी बढ़ाएं। शुरुआत में ज़ोरदार एरोबिक गतिविधियां करने से बचें। 

  • स्ट्रेंथ ट्रेनिंग: हेल्दी हार्ट के लिए सप्ताह में 2-3 दिन  स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना फायदेमंद है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है, ब्लड प्रेशर कम करता है, मांसपेशियों मज़बूत बनती हैं साथ ही शरीर का बनावट और संतुलन भी बेहतर होता है। ये सभी बातें दिल के मरीज़ों के लिए बहुत ज़रूरी हैं। 

  • कैसे करें शुरुआत: बॉडीवेट एक्सरसाइज जैसे स्क्वाट्स, हल्के पुशअप्स से शुरुआत करें। हल्के वज़न वाले डंबल से वेटलिफ़्टिंग करें। हर एक्सरसाइज के 8–15 रेपिटिशन के 1–3 सेट करें।

  • योग: हार्ट को हेल्दी और मजबूत बनाए रखने में योग बेहद फायदेमंद है। बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए गोमुखासन, भुजंगासन, मंडूकासन, और ताड़ासन जैसे योगासन को अपनी जीवनशैली में शामिल करें। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम और भ्रामरी जैसे प्राणायाम तनाव कम कर हृदय स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।

  • कैसे करें शुरुआत: योग की शुरुआत स्टेचिंग से करें। हर स्ट्रेच को लगभग 15 से 20 सेकंड तक रोककर रखें, लेकिन उछलें नहीं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply