
Capsicum Health Benefits:शिमला मिर्च एक बेहद पौष्टिक सब्जी है, जिसका सेवन सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी होता है। इसका उपयोग सब्जी, नूडल्स और गार्निशिंग में खूब किया जाता है। लाल, हरे और पीले रंगों में मिलने वाली शिमला मिर्च पोषक तत्वों से भरपूर होती है और शरीर को कई फायदे पहुंचाती है।
पोषक तत्वों से भरपूर
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, शिमला मिर्च पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह विटामिन- C विटामिन- Aऔर बीटा कैरोटीन से भरपूर होती है। जिससे आप कई रोगों से बच सकते हैं। तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं, शिमला मिर्च के फायदे।
शिमला मिर्च के सेवन से होने वाले फायदे
-
आंखों के लिए बड़ा फायदेमंद
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते है कि, इसमें ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे तत्व होते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ए भी आंखों के लिए वरदान है।
-
स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद
शिमला मिर्च का सेवन आंखों के अलावा स्किन के लिए बड़ा फायदेमंद बताया गया है। इसमें मौजूद कैप्साइसिन स्किन संबंधित समस्या को दूर करने में कारगर है।
-
एनीमिया की समस्या में कारगर
शिमला मिर्च में आयरन और अन्य विटामिंस पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं। अगर आपको एनीमिया की समस्या है, तो खाने में शिमला मिर्च को जरूर शामिल करें।
-
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो शिमला मिर्च को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे शरीर की चर्बी तेजी से जलती है।
-
पेट की समस्याओं से राहत
शिमला मिर्च में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन क्रिया को सुधारती है और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं से राहत दिलाती है।
-
इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर
शिमला मिर्च में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह कई तरह के संक्रमण को रोकने में मदद करता है। आप इसे डाइट में शामिल कर इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं।



