CrimeIndia

बहराइच में पति ने तलाकशुदा पत्नी को मोटरसाइकिल से घसीटा,सास की शिकायत पर मुकदमा हुआ दर्ज

उत्तर प्रदेश : बहराइच जनपद में एक व्यक्ति के द्वारा अपनी तलाकशुदा पत्नी को मोटरसाइकिल से घसीटने का मामला सामने आया है जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया बताया जा रहा है की पत्नी को घसीटने में पति भी मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया है जिसमें दोनों घायल हुए हैं मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

नानपारा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पूर्व पत्नी को मोटरसाइकिल से घसीटने का मामला सामने आया है.स्थानीय लोगों ने महिला को बचाकर पुलिस को सूचना दी.देर रात महिला की मां की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) का मुकदमा दर्ज किया गया है.

जानकारी के अनुसार, ग्राम लक्ष्मणपुर मटेही निवासी रेशमा (25) का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम मुसल्लमपुर, थाना रामगांव निवासी रईस (27) से हुआ था। लगभग छह माह पहले उनका तलाक हो गया था.

बीती रात रईस अपनी पूर्व पत्नी के मायके लक्ष्मणपुर मटेही पहुंचा और उसके साथ मारपीट की.इसके बाद, देर रात उसने रेशमा को अपनी विक्की मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर लक्ष्मणपुर मटेही चौराहे पर सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया.

राहगीरों ने इस घटना को देखा और तुरंत मोटरसाइकिल रोककर महिला को बचाया। इस दौरान रईस भी मोटरसाइकिल से नीचे कर गया जिसके चलते वह चोटिल हो गया उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से रेशमा और रईस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया.

गुरगुट्टा चौकी इंचार्ज सुरपति त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया.प्राथमिक उपचार के बाद रईस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि रेशमा को उसकी मां घर ले गईं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply