IndiaUttar Pradesh

यूपी में बारिश के आसार, 10 शहरों में बादल छाएः इस तारीख तक भीषण ठंड


यूपी में अब पहाड़ों जैसी ठंड पड़ रही है। इससे अभी राहत मिलने वाली नहीं है, क्योंकि मौसम विभाग ने तीन दिनों तक भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। लोगों से बेवजह घर से न निकलने की सलाह दी है।

आज सुबह से कानपुर, गोरखपुर समेत 35 जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। अयोध्या का राम मंदिर और आगरा ताजमहल छिप गया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 10 मीटर दूर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ रेलवे स्टेशनों से 50 से ज्यादा ट्रेनें लेट चल रही हैं। फ्लाइट पर भी कोहरे का असर पड़ा है। 10 फ्लाइटें देरी से चल रही हैं।

भदोही, बलिया, संभल और गाजीपुर समेत 10 शहरों में बादल छाए हैं। बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 6.4 डिग्री के साथ अलीगढ़ दूसरे और 6.9 डिग्री के साथ आगरा तीसरे नंबर पर रहा।

यूपी सरकार अलर्ट मोड पर है। सीएम योगी ने खुद वाराणसी के टाउन हॉल में बने रैन बसेरे का दौरा किया। वहां लोगों को खाना और कंबल बांटे। सीएम ने अफसरों को भी फील्ड में उतरने को कहा है। उन्होंने कहा- अफसर जमीनी हकीकत का जायजा लें और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव और कंबलों की व्यवस्था कराएं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply