BollywoodIndia

चारू असोपा-राजीव सेन की नजदीकियों ने फिर मचाया बवाल, प्यार भरे पोस्ट पर भड़के यूजर्स बोले- ये कैसा ड्रामा?

चारू असोपा-राजीव सेन की नजदीकियों ने फिर मचाया बवाल, प्यार भरे पोस्ट पर भड़के यूजर्स बोले- ये कैसा ड्रामा?

Charu Asopa Rajeev Sen Together Again: टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका पर्सनल नहीं बल्कि प्रोफेशनल कदम है। चारू ने हाल ही में अपने नए क्लोदिंग ब्रांड की शुरुआत की, जिसकी लॉन्चिंग को खास बनाने के लिए उन्होंने अपने एक्स-हस्बैंड राजीव सेन और उनकी मां को भी इनवाइट किया।

ब्रांड लॉन्च के मौके पर चारू असोपा ने रिबन कटवाने की जिम्मेदारी राजीव सेन को दी। इस खास पल का वीडियो और तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। पोस्ट में चारू ने लिखा कि इस खास दिन पर राजीव और उनकी मां का साथ उनके लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने उनके सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद भी जताया।

चारू असोपा के सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल

जहां कुछ फैंस ने इस पहल को मैच्योरिटी बताया और दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ की, वहीं कई यूजर्स इस पर भड़क गए। लोगों ने सवाल उठाए कि अगर दोनों के बीच सब कुछ इतना ठीक है, तो फिर तलाक क्यों हुआ? कुछ ने इसे “ड्रामा” करार दिया, तो कुछ ने कहा कि दोनों को अपने रिश्ते को लेकर साफ रुख अपनाना चाहिए।

कई कमेंट्स में यूजर्स ने यहां तक लिख दिया कि “या तो साथ रहो या अलग, ये बीच का रिश्ता समझ नहीं आता।”

 

View this post on Instagram

 

कपल के शादी से तलाक तक का सफर

चारू असोपा और ने साल 2019 में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में खटास आनी शुरू हो गई थी। हालांकि बीच में दोनों ने पैचअप भी किया और 2021 में बेटी जियाना के माता-पिता बने। लेकिन मतभेद फिर बढ़े और दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए। आखिरकार साल 2023 में दोनों ने तलाक ले लिया।

तलाक के बाद ने अपने व्लॉग्स में कई बार राजीव पर आरोप लगाए। वहीं, राजीव सेन ने भी पलटवार करते हुए कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मामला इतना बढ़ा कि कानूनी कार्रवाई की भी बात सामने आई थी।

ये भी पढ़ें-

नए क्लोदिंग ब्रांड की एक्ट्रेस ने की शुरुआत

फिलहाल चारू असोपा अपनी बेटी के साथ बीकानेर में रह रही हैं और वहीं से अपने क्लोदिंग बिजनेस की शुरुआत की है। उन्होंने पहले आर्थिक दिक्कतों का भी जिक्र किया था, जिसके बाद यह नया कदम उनके लिए काफी अहम माना जा रहा है। चारू और राजीव का यह बदला हुआ समीकरण लोगों को भले ही उलझन में डाल रहा हो, लेकिन यह साफ है कि दोनों अपनी बेटी की खातिर एक-दूसरे के साथ सभ्य रिश्ते बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply