चंडीगढ़ में आयोजित 5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स में 82 मेडल अपने नाम किए। वापसी के बाद खिलाड़ियों का सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ में किया गया। जहां बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल पदाधिकारी मौजूद रहे।
एथलेटिक्स में 82 मेडल के अलावा, छत्तीसगढ़ ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में 2 गोल्ड, स्विमिंग में 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज, टेबल टेनिस में 1 सिल्वर भी जीता।
इसके अलावा प्रदेश टीम स्पर्धाओं में भी शानदार प्रदर्शन रहा। फुटबॉल 40+ एज ग्रुप में उपविजेता और 50+ एज ग्रुप में तीसरा स्थान मिला। वॉलीबॉल (40+) में उपविजेता, (50+) में तृतीय स्थान मिला।
महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम
महिला वर्ग में जिन खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए, उनमें प्रमुख तौर पर ज्योति अग्रवाल, बैंजो गुप्ता, आरती विश्वकर्मा, प्रिया रेड्डी, अन्नपूर्णा साहू, सुजाता, अंजलि और अपर्णा वर्मा शामिल हैं।
पुरुष वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन
पुरुष वर्ग में ब्रह्मानंद वर्मा, किशन कुमार साहू, जी कामेश, नेम सिंह पोर्ते, विनोद, रोशन लाल बंजारे, जयप्रकाश, देवघर ठाकुर, ज्ञान सिंह और भागवत राम नेताम ने पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
भिलाई में हुआ सम्मान समारोह
भिलाई के प्रगति भवन में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें नरेंद्र बंछोरे (अध्यक्ष, ऑफिसर एसोसिएशन भिलाई स्टील प्लांट), नरेंद्र नशीने (महासचिव, खेलो मास्टर्स छत्तीसगढ़) ।
परविंदर सिंह (पूर्व उपाध्यक्ष, ऑफिसर एसोसिएशन), अंकुर मिश्रा (महासचिव, ऑफिसर एसोसिएशन), रामदास राजभर (कोषाध्यक्ष) टीना सातपुते (प्रभारी, छत्तीसगढ़ खेलो मास्टर्स) शामिल हुए।



