CricketIndia

साल 2026 में इन तारीखों में जन्‍मे बच्‍चे होंगे बेहद लकी, इंटेलीजेंस-सुंदरता के साथ मिलेगी बेशुमार शोहरत


2026 Lucky Mulank : हर माता-पिता यही चाहते है की उनका बच्चा सफल, आत्मविश्वासी, खुशकिस्मत बने. इसलिए लोग शुभ मुहूर्त, शुभ दिन में सर्जरी से बच्‍चा पैदा करवा रहे हैं. खैर, साल 2026 में कुछ ऐसी तारीखें रहेंगी, जिनमें जन्‍म लेने वाले बच्‍चे पैदाइशी भाग्‍यशाली साबित हो सकते हैं. अंक शास्‍त्र के अनुसार साल 2026 सूर्य का वर्ष है और इससे संबंधित कुछ तारीखों में जन्‍मे बच्‍चे आत्‍मविश्‍वासी, अच्‍छी नेतृत्‍व क्षमता वाले और बुद्धिमान होंगे. यश और सफलता मिलती है. ये बच्‍चे एक खास ऊर्जा और भाग्य के साथ दुनिया में आएंगे. जयपुर के ज्‍योतिषाचार्य दिलीप गुप्‍ता से जानिए साल 2026 की शुभ तारीखें और महीने, जिनमें पैदा हुए बच्‍चे विशेष साबित हो सकते हैं.

सूर्य का वर्ष है साल 2026
2026 का अंक योग 2+0+2+6 = 10 = 1. अंक शास्‍त्र में 1 अंक के स्‍वामी सूर्य देव माने गए हैं. सूर्य आत्मविश्वास, ऊर्जा, नेतृत्व और उद्देश्य का प्रतीक हैं. इसे “रिबूट एनर्जी” भी कहा जाता है, जहां से नई शुरुआत होती है. जो बच्चे इस वर्ष जन्म लेंगे, उनमें स्वाभाविक तौर पर नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास अपेक्षाकृत ज्‍यादा रहेगी.

साल 2026 की लकी तारीखें

न्‍यूमेरोलॉजी के अनुसार साल 2026 में कुछ तारीखें या बर्थडेट विशेष लकी रहेंगी.

मूलांक 1
जिन बच्‍चों का जन्‍म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होगा, उनका मूलांक 1 होगा. साल 2026 में यह बर्थडेट्स बहुत शुभ और भाग्यशाली होंगी. इन तारीखों पर जन्मे बच्चे आत्मविश्वास, सकरात्मक ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता लेकर जन्म लेंगे. जिससे वे जीवन में बहुत सफल होंगे.

मूलांक 3
जिन लोगों का जन्‍म किसी भी महीने की 3,12,21 या 30 तारीख को होगा, उनका मूलांक 3 होगा. ये बच्‍चे विशेष रचनात्मकता और बुद्धिमत्‍ता वाले होंगे. साथ ही इनमें आध्यात्मिक रूचि भी होगी. वे जीवन को सकारात्‍मकता और सुकून से जिएंगे.

मूलांक 5
जिन लोगों का जन्‍म 5,14 या 23 तारीख को होगा, उनका मूलांक 5 होगा. ऐसे बच्चे बेहद महत्वकांक्षी होंगे. साथ ही बोलने की कला में निपुण और करियर में ऊंचे लक्ष्‍य रखने वाले होंगे. साथ ही उन्‍हें पूरा करने के लिए मेहनत भी करेंगे. ये बच्‍चे करियर में सफल होंगे और पैसे के साथ नाम भी कमाएंगे.

साल 2026 के भाग्यशाली महीने

जनवरी 2026 – सूर्य का प्रभाव होने से जनवरी में पैदा हुए बच्‍चे करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा में दूसरों की अपेक्षा आगे रह सकते हैं. साथ ही ये बच्चे ऊर्जावान और आत्मविश्वासी होंगे.

मार्च 2026 – बृहस्पति की कृपा से मार्च में जन्‍मे बच्चे रचनात्मक और बुद्धिमान होंगे. उनमें ज्‍यादा से ज्‍यादा ज्ञान पाने, पढ़ने-लिखने की ललक रहेगी. वे उच्च शिक्षा पाएंगे और सकारात्मक सोच वाले हांगे.

मई 2026 – मई में जन्‍मे बच्‍चों को बुध का प्रभाव बुद्धिवान, तर्कशील और बोलने में माहिर बनाएगा. वे व्‍यवहारिक और व्यापरिक सोच वाले होंगे. बड़े कारोबारी बन सकते हैं.

सितंबर और अक्टूबर – मंगल और सूर्य की अनुकूलता से सितंबर-‍अक्‍टूबर में जन्‍मे बच्चों में साहस, ऊर्जा और उद्देश्य की प्राप्ति जैसे गुण हो सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply