IndiaTrending

राज्यसभा के नए उपसभापति को लेकर घमासान…क्या सरकार और विपक्ष में बनेगी सहमति? 16 अप्रैल को हो सकता है चुनाव

राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है. सरकार की तरफ से हरिवंश के नाम पर आम राय बनाने की कोशिश की जा रही है. इसी को लेकर सरकार के मंत्री विपक्ष के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं. अगर सहमति बन जाती है तो 16 अप्रैल को राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव हो सकता है.
राज्यसभा के नए उपसभापति को लेकर घमासान…क्या सरकार और विपक्ष में बनेगी सहमति? 16 अप्रैल को हो सकता है चुनाव

राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है. सरकार एक बार फिर हरिवंश नारायण सिंह को उपसभापति बनाना चाहती है, लेकिन विपक्ष इसे लेकर तैयार नहीं है. माना जा रहा है कि विपक्ष भी उपसभापति पद को लेकर अपना उम्मीदवार उतार सकता है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, सरकार के कई मंत्री विपक्ष को मनाने में जुटे हैं. अगर सहमति बन जाती है तो 16 अप्रैल को राज्यसभा के उपसभापति का चुनाव हो सकता है.

हरिवंश के नाम पर आम राय बनाने की कोशिश

दरअसल, सरकार की तरफ से हरिवंश के नाम पर आम राय बनाने की कोशिश की जा रही है. इसी को लेकर सरकार के मंत्री विपक्ष के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं. सरकार की तरफ से संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू, जेपी नड्डा और पीयूष गोयल गोयल विपक्ष के नेताओं से संपर्क किया है. सरकार की कोशिश है कि विपक्ष भी हरिवंश के नाम पर मुहर लगा दे, ताकि कि चुनाव की जरूरत ना पड़े. बताया जा रहा है कि अगर आम सहमति नही बनी तो 17 अप्रैल को चुनाव होगा.

विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व में 15 अप्रैल को बैठक करने वाले हैं. मिली जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल को महिला आरक्षण बिल पर होने वाली विपक्ष की बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा की संभावना है. इसके बाद विपक्ष फैसला लेगा कि वह उपसभापति पद को लेकर अपना उम्मीदवार उतारेंगे या फिर सरकार को सहमति देकर हरिवंश को फिर से इस पद के लिए नामित करेंगे. हालांकि माना जा रहा है कि विपक्ष भी अपना उम्मीदवार उतार सकता है. ये देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष किसे उम्मीदवार बनाता है

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply