Kitchen Cabinet Cleaning Hack: किचन कैबिनेट की सफाई उसके मटेरियल के हिसाब से करनी चाहिए। नहीं तो धीरेधीरे सफाई के चक्कर में उसकी चमक गायब हो सकती है। लकड़ी, लैमिनेट और मॉड्यूलर किचन कैबिनेट की डीप क्लीनिंग के लिए आपको सही तरीका पता होना चाहिए। इससे आप तेल की चिकनाई और गंदगी आसानी से साफ कर पाएंगे। किचन कैबिनेट पर तेल, धूल, मसाले और उंगलियों के निशान जमा हो जाना आम बात है। हर तरह के कैबिनेट की सतह अलग होती है, इसलिए एक ही क्लीनिंग तरीका सभी पर लागू नहीं होता। गलत क्लीनर या ज्यादा पानी का इस्तेमाल करने से सतह खराब हो सकती है। यहां जानिए सुरक्षित तरीके।

लकड़ी के किचन कैबिनेट की सफाई का तरीका
अगर आपकी किचन में लकड़ी के कैबिनेट लगे हैं तो उसे साफ करते समय पानी का इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में करें। नहीं तो लकड़ी नमी सोख लेगी और जल्दी खराब होने का डर रहेगा। सफाई करने के लिए एक बाल्टी गुनगुने पानी में कुछ बूंदें माइल्ड लिक्विड डिश सोप मिलाएं। फिर माइक्रोफाइबर कपड़े को घोल में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें। इसके बाद कैबिनेट को ऊपर से नीचे की ओर पोंछें। एक बात का ध्यान रखें इसके बाद तुरंत सूखे कपड़े से नमी हटा दें।
जिद्दी चिकनाई को ऐसे करें साफ
अगर लकड़ी के कैबिनेट पर जिद्दी चिकनाई के निशान जमे हैं तो सबसे पहले 1 कप पानी में 1 बड़ा चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। फिर कपड़े की मदद से हल्के हाथों से पोंछें। इसके बाद सूखे कपड़े से साफ कर दें। एक बात का ख्याल रखें कि कभी भी कैबिनेट पर सीधा पानी न डालें। हार्श केमिकल, ब्लीच या स्क्रबर का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। ऐसा करने से पॉलिश और फिनिश खराब होने का डर नहीं रहता है।
लैमिनेट किचन कैबिनेट की सफाई का तरीका
लैमिनेट की सतह थोड़ी मजबूत मानी जाती है लेकन इसे भी ज्यादा रगड़ने से बचना चाहिए। इससे उसकी ऊपरी परत खराब हो सकती है। इसे साफ करने के लिए गुनगुने पानी और माइल्ड डिश सोप का घोल बनाएं। फिर मुलायम कपड़े से कैबिनेट पोंछें। अगर चिकनाई जमी है तो उस हिस्से पर कुछ मिनट के लिए कपड़ा रखकर छोड़ दें, फिर साफ करें।
जिद्दी दाग हटाने के लिए करें ये काम
सबसे पहले बेकिंग सोडा और पानी का पतला पेस्ट बनाएं। फिर दाग पर हल्के हाथ से लगाएं। इसके बाद 23 मिनट बाद नरम कपड़े से साफ कर दें। एक बात का ध्यान रखें कि स्टील वूल या वायर स्क्रबर का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से चिकनाई और उंगलियों के निशान आसानी से हट जाते हैं।
मॉड्यूलर किचन कैबिनेट की सफाई का तरीका
मॉड्यूलर किचन में अक्सर हाईग्लॉस, ऐक्रेलिक, मेम्ब्रेन या लैमिनेट फिनिश होती है। इनकी चमक बनाए रखने के लिए सावधानी से सफाई करें। सबसे पहले माइक्रोफाइबर कपड़े से पहले धूल हटाएं। फिर हल्के साबुन वाले पानी से सफाई करें। लास्ट में सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करें। अगर हाईग्लॉस फिनिश चाहिए तो ग्लास क्लीनर की कुछ बूंदें कपड़े पर स्प्रे करें। फिर हल्के हाथों से पोंछकर साफ करें।
डिस्क्लेमर यह जानकारी सामान्य घरेलू सफाई के उद्देश्य से दी गई है। किसी भी क्लीनिंग सॉल्यूशन का उपयोग करने से पहले कैबिनेट के किसी छोटे और कम दिखाई देने वाले हिस्से पर टेस्ट कर लें।



