पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि घटना के समय अभिषेक पार्टी कार्यकर्ता के घर गए थे. अभिषेक पर अंडे फेंके गए हैं. यहां तक की उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए. घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया. वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने अभिषेक को सिर पर हेलमेट पहनाया और उन्हें सुरक्षा घेरे में लेते हुए वहां से बाहर ले गए.

इस बीच वहां मौजूद बीजेपी कार्यकताओं ने अभिषेक बनर्जी को देखते ही उन पर चोरचोर के नारे भी लगाए. टीएमसी नेताओें का आरोप है कि बीजेपी के कार्यकताओं अभिषेक पर हमला किया है. फिलहाल इस घटना से बंगाल का राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. वहीं, अभिषेक बनर्जी ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर एक गंभीर आरोप लगाया है.
#WATCH सोनारपुर, पश्चिम बंगाल: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, “… वे मुझे मारना चाहते थे… पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। हम इस बारे में हाई कोर्ट को ज़रूर बताएंगे। हम गवर्नर को भी इस बारे में बताएंगे… मैं ज़रूर कोर्ट जाऊंगा…” https://t.co/iJQgz3wDtR pic.twitter.com/jEv4SURZZn
— ANI_HindiNews May 30, 2026
उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना BJP द्वारा प्रायोजित थी. “आप देख सकते हैं कि मेरी क्या हालत कर दी गई है. यही उनकी लोकतंत्र की शैली है. आप देख सकते हैं कि कहीं भी पुलिस मौजूद नहीं है. BJP मुझे मार डालना चाहती है.”
खबर अपडेट की जा रही है…



