India

Colombia Plane Crash: कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश, 66 सैनिकों की मौत, कई अब भी लापता

Colombia Plane Crash: कोलंबिया के दक्षिण पश्चिम हिस्से में सोमवार को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के समय विमान में 125 सैनिक सवार थे जिनमें में 66 की मौत हो चुकी है. जबकि करीब 2 दर्जन लोग अभी भी लापता हैं. बचावकर्मी लगातार जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं.

पुटुमायो विभाग के गवर्नर जॉन गैब्रियल मोलिना ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह हादसे में मरने वालों की संख्या 66 तक पहुंच चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जबकि 21 लोग लापता हैं. मलबे के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

हरक्यूलिस C-130 विमान क्रैश

रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज़ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि हरक्यूलिस सी-130 विमान पेरू की सीमा पर स्थित प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था. तभी यह हादसा हो गया. हालांकि उन्होंने मरने वाले और घायलों की संख्या में बदलाव हो सकता है.

विमान में 125 लोग सवार थे

कोलंबियाई वायुसेना के कमांडर कार्लोस फर्नांडो सिल्वा ने वीडिया मैसेज में बताया कि हरक्यूलिस C-130 विमान में 114 यात्रियों और 11 क्रू मेंबर के सदस्यों सहित कुल 125 लोग सवार थे. उन्होंने कहा कि दुर्घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है और कई लोगों को जिंदा बचा लिया गया है.

हादसे की वायरल हो रही तस्वीरें

स्थानीय मीडिया द्वारा ऑनलाइन साझा की गई तस्वीरों में विमान दुर्घटनास्थल से काले धुएं का बादल उठता हुआ और सैनिकों से भरा एक ट्रक घटनास्थल की ओर तेजी से जाता हुआ दिखाई दे रहा है. अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल तक पहुंचना काफी मुश्किल था और इसकी वजह से बचाव कार्यों में बाधा आ रही थी.

The post Colombia Plane Crash: कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश, 66 सैनिकों की मौत, कई अब भी लापता appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply