
Metro Seat Argument Viral Video : सोशल मीडिया पर मेट्रो से जुड़े झगड़ों के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं और अब एक नया वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में एक सरदार जी और एक महिला के बीच सीट को लेकर तीखी बहस होती नजर आ रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सरदार जी सीट पर बैठे हुए हैं, जबकि सामने एक महिला और उसके साथ खड़ा एक आदमी मौजूद है। शुरुआत में बातचीत सामान्य लगती है, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल गरम हो जाता है और बहस तेज हो जाती है।
Aur sardar ji argument jit liya ye kah ke – madame aapaka gala baith jayega aaram se 😂😂
— HELL WALA (@hellwala)
दिल्ली मेट्रो में सरदार जी और महिला के बीच हुआ क्लेश
वीडियो में सरदार जी महिला से कहते हुए सुनाई देते हैं कि वह आराम से बात करे और यह भी कहते हैं कि वह उसकी बात सुनने के लिए नहीं बैठे हैं। साथ ही वह महिला को लेडीज सीट पर जाकर बैठने की सलाह देते हैं।
इस दौरान महिला के साथ खड़ा व्यक्ति भी बीच-बीच में कुछ बोलता है, हालांकि उसकी आवाज साफ नहीं सुनाई देती। इसके बाद बहस का रुख उस व्यक्ति की तरफ मुड़ जाता है और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो जाती है। पूरा माहौल तनावपूर्ण हो जाता है और आसपास मौजूद लोग इस बहस को देखते रहते हैं।
ये खबर भी पढ़ें :
लोगों ने कहा- पब्लिक ट्रांसपोर्ट में धैर्य और समझदारी जरूरी
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @hellwala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। होते ही यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, “मैं खड़े होकर सफर कर लूंगा, लेकिन इस तरह की बहस से दूर रहूंगा।”
वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में कहा कि “ का क्लेश लाइव देखने का सपना है।” कुछ लोगों ने सरदार जी का समर्थन किया, तो कुछ ने इस तरह की बहस को अनावश्यक बताया। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में धैर्य और समझदारी कितनी जरूरी है।



