India

Congress vs BJP : राहुल गांधी पर बयान से सियासी घमासान, कांग्रेस का हमला तेज, किरण रीजीजू से सचिन पायलट ने माफी की उठाई मांग

Congress vs BJP : मुंबई। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने राहुल गांधी के खिलाफ ‘अपमानजनक और अनुचित’ टिप्पणी करने के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वह रीजीजू के उस कथित बयान के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को भारत की सुरक्षा के लिए ‘सबसे खतरनाक व्यक्ति’ बताया था।

पायलट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जब आम पत्रकार सरकार की आलोचना करते हैं, तो उन्हें प्राथमिकी और जेल का सामना करना पड़ता है। लेकिन जब लोकसभा में विपक्ष के नेता (राहुल गांधी) को धमकी दी जाती है, तो चुप्पी साध ली जाती है। यह सरकार की मंशा को दर्शाता है।’’ उनका कहना था, ‘‘नेता प्रतिपक्ष एक संवैधानिक पद है। उन्हें सुरक्षा के लिए खतरा बताना अनुचित और अपमानजनक है। यहां तक ​​कि इस तरह की खुली धमकियां दी जा रही हैं, फिर भी सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के खिलाफ बयान वापस लिया जाना चाहिए और माफी मांगी जानी चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि सरकार से जवाबदेही की मांग करना नेता प्रतिपक्ष का काम है।

The post Congress vs BJP : राहुल गांधी पर बयान से सियासी घमासान, कांग्रेस का हमला तेज, किरण रीजीजू से सचिन पायलट ने माफी की उठाई मांग appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply