HealthIndia

वजन बढ़ाने के लिए करें इस ड्राई फ्रूट का सेवन, ब्लड प्रेशर कंट्रोल से लेकर कैंसर से भी करता है बचाव

Benefits Of Dried Dates For Underweight People

Date Palm For Weight Gain: आज के समय में जहां कई लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो दुबलेपन और कम वजन की समस्या से जूझ रहे है। पर्याप्त भोजन करने के बावजूद अगर शरीर पर वजन नहीं चढ़ता, तो इसकी वजह पोषण की कमी या गलत खानपान हो सकता है।

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ लोग वजन बढ़ाने की कोशिश में कई तरह की डाइट और सप्लीमेंट्स का सहारा भी लेते हैं, जो शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा और पोषण नहीं दे पाते। ऐसे में छुहारा एक ऐसा ड्राई फ्रूट माना जाता है, जो वजन बढ़ाने के साथ शरीर को ऊर्जा देने में मदद कर सकता है।

दुबले-पतले लोगों के लिए क्यों फायदेमंद है छुहारा

छुहारा पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट माना जाता है। इसमें प्राकृतिक शुगर, फाइबर, आयरन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ वजन बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं। नियमित और संतुलित सेवन से शरीर को अतिरिक्त कैलोरी मिलती है।

छुहारे के सेवन से होने फायदे

  • हड्डियों के लिए फायदेमंद

छुहारा में कैल्शियम और विटामिन के भरपूर मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। खासकर महिलाओं के लिए यह बहुत ही फायदेमंद होता है।

  • पाचन तंत्र के लिए गुणकारी

छुहारा में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है।

  • हार्ट डिजीज से लेकर कैंसर से बचाता है

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर छुहारा दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।
इसके अलावा, छुहारा में मौजूद कुछ तत्व कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।

  • वजन बढ़ाने के लिए छुहारे का सही सेवन कैसे करें

छुहारे को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना लाभकारी माना जाता है। इसे दूध के साथ लेने से भी शरीर को पोषण मिलता है। हालांकि मात्रा सीमित रखना जरूरी है, ताकि पाचन पर अतिरिक्त दबाव न पड़े।

  • ब्लड प्रेशर पर कैसे करता है असर

छुहारे में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में सहायक होता है।

ये भी पढे़ं–सर्दियों में गर्मा-गर्म घर पर बनाएं बथुआ की गाढ़ी कढ़ी, रेसिपी ऐसी की उंगलियां चाटते रह जाए हर कोई

  • संतुलन और सही मात्रा है जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, किसी भी ड्राई फ्रूट का अत्यधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए छुहारा संतुलित आहार और सक्रिय जीवनशैली के साथ ही शामिल करना चाहिए, ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply