
Tristan Stubbs Gloves Controversy: एमए चिदंबरम स्टेडियम में शनिवार को खेले गए IPL 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई ने इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। चेन्नई की ओर से बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और गेंदबाजों ने भी बेहतरीन खेल दिखाया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर नाबाद 115 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
आयुष म्हात्रे ने की अच्छी बल्लेबाजी
युवा आयुष म्हात्रे ने भी 36 गेंदों में 59 रन बनाए। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की अहम साझेदारी हुई। अंत में शिवम दुबे ने 10 गेंदों पर नाबाद 20 रन जोड़े। दिल्ली की ओर से केवल अक्षर पटेल को एक सफलता मिली।
दिल्ली की पारी लड़खड़ाई
213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ठीक रही, लेकिन बीच के ओवरों में टीम दबाव में आ गई। पूरी टीम 20 ओवर में 189 रन पर ऑलआउट हो गई।ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों पर 60 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे सके। चेन्नई की ओर से जेमी ओवरटन ने 4 विकेट झटके।
19वें ओवर में विवाद
मैच का सबसे चर्चा वाला पल 19वें ओवर में देखने को मिला, जब ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) ग्लव्स बदलना चाहते थे, लेकिन फोर्थ अंपायर ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसी ओवर में स्टब्स(Tristan Stubbs) आउट हो गए, जिसके बाद दिल्ली की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। इस फैसले को लेकर दिल्ली खेमे में नाराजगी भी देखने को मिली और खिलाड़ी व कोच अंपायर से बहस करते नजर आए।
🚨 Heated argument between 3rd umpire and Nitish Rana 🚨
3rd umpire didn’t allowed Nitish to give the new pair of gloves to Stubbs in between the overs.
Later Tristian Stubbs got Out and in anger he threw his helmet inside the dressing room. 🤯pic.twitter.com/NBNpukvq2O
— Rahul (blue tick) 🧖🏻♂️ (@merii_mrziii) April 12, 2026
नियम क्या कहता है?
क्रिकेट नियमों के मुताबिक, बीच ओवर में आमतौर पर ग्लव्स बदलने की अनुमति नहीं होती। यह बदलाव ओवर खत्म होने के बाद ही किया जा सकता है। हालांकि, यदि ग्लव्स फट जाएं, तभी अंपायर विशेष स्थिति में अनुमति दे सकते हैं। इस मामले में फैसला फोर्थ अंपायर के विवेक पर निर्भर था, और उन्होंने इजाजत नहीं दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया।



