Daily Cholesterol Limit: कोलेस्ट्रॉल का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में डर हो जाता है। कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी का सीधा कनेक्शन माना जाता है, लेकिन आपको बता दें कि हर तरह का कोलेस्ट्रॉल नुकसानदायक नहीं होता? शरीर को हार्मोन बनाने, कोशिकाओं के निर्माण और विटामिन D के उत्पादन के लिए भी कोलेस्ट्रॉल की आवश्यकता होती है। सभी को जानना चाहिए कि रोजाना कितना कोलेस्ट्रॉल लेना सुरक्षित है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

क्या डेली कोलेस्ट्रॉल की कोई सीमा है
बता दें कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले सामान्य लोगों के लिए 300 मिलीग्राम और जिन लोगों में हार्ट हेल्थ का जोखिम अधिक हो, उन लोगों के लिए 200 मिलीग्राम प्रतिदिन तक कोलेस्ट्रॉल लेने की सलाह देते थे, लेकिन नई रिसर्च बताती है कि कोलेस्ट्रॉल की कोई डेली लिमिट नहीं है। इसका कारण देते हुए बचाया गया कि ज्यादातर लोगों में भोजन से मिलने वाला कोलेस्ट्रॉल सीधे ब्लड कोलेस्ट्रॉल को बहुत अधिक प्रभावित नहीं करता।
फिर भी, विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि का सेवन जितना कम रखा जा सके, उतना बेहतर है, खासकर यदि आपका खानपान संतुलित हो।
कोलेस्ट्रॉल से भी अधिक खतरनाक है ये चीजें
असल समस्या केवल कोलेस्ट्रॉल नहीं, बल्कि सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट को माना जा रहा है। ये दोनों शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को बढ़ाते हैं, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
इससे बचने के लिए इन चीजों का सेवन सीमित करें
- रेड मीट
- तलीभुनी चीजें
- फुलफैट डेयरी उत्पाद
- प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड
- आंशिक रूप से हाइड्रोजेनेटेड ऑयल वाले खाद्य पदार्थ
किन लोगों को ज्यादा सावधान बरतने की जरूरत
- हाई कोलेस्ट्रॉल
- टाइप2 डायबिटीज
- पारिवारिक हाई कोलेस्ट्रॉल
- हृदय रोग का अधिक जोखिम
ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट दोनों कम लेने चाहिए।
अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
- हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, सॉल्यूबल फाइबर, ओट्स, बीन्स, दाल, सेब और कुछ फलों में पाया जाता है। घुलनशील फाइबर LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
- ओमेगा3 फैटी एसिड से मिलने वाला कोलेस्ट्रॉल जैसे साल्मन फैटी फिश और अलसी के बीज जैसे पौधों के स्रोत ट्राइग्लिसराइड्स कम करने और हृदय स्वास्थ्य बेहतर बनाने में सहायक हो सकते हैं।
- पौधों से मिलने वाले स्टेरॉल और स्टेनॉल, ब्रोकली जैसे कुछ पौधों में पाए जाते हैं। ये प्राकृतिक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करते हैं।
कौनसी डाइट है सबसे बेहतर?
एक हेल्दी डाइट उस प्लेट को कहते हैं, जिसमें ताजे फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दालें, नट्स और बीज, कम नमक, कम चीनी और कम सैचुरेटेड फैट हो। साथ ही नियमित व्यायाम करना, धूम्रपान नहीं करना,शराब से बचना, पर्याप्त नींद लेना, स्ट्रेस से दूर रहना और हेल्दी वेट को मेंटेन करना भी जरूरी है।
क्या अंडा खाना सुरक्षित है?
एक बड़े अंडे में लगभग 190 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है, लेकिन इसमें कम होता है। यदि आपके कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य है, तो रोज एक अंडा खाना सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, यदि अंडे को मक्खन, चीज या अधिक तेल के साथ बनाया जाए, तो उसकी पौष्टिकता कम हो सकती है।
कब कराना चाहिए कोलेस्ट्रॉल टेस्ट?
एक्सपर्ट मानते हैं कि 20 वर्ष की उम्र के बाद पहली बार कोलेस्ट्रॉल की जांच करानी चाहिए। यदि रिपोर्ट सामान्य हो, तो कम से कम हर 5 साल में एक बार जांच करानी चाहिए। यदि हाई कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज या हृदय रोग का खतरा है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार समयसमय पर जांच करानी चाहिए।



