CricketIndia

राजनीति के साथ बेटियों का सम्मान, चरण सिंह जयंती पर 31 महिला खिलाड़ी हुईं सम्मानित

सहारनपुर : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) द्वारा सहारनपुर में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया.यह पदयात्रा राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह के नेतृत्व में निकाली गई, जिसका उद्देश्य चौधरी चरण सिंह की विचारधारा, किसान हितैषी नीतियों और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा.पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रालोद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हसनपुर चुंगी पर एकत्रित हुए.इसके बाद पदयात्रा दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, दीवानी तिराहा और सदर थाना रोड से होती हुई चौधरी चरण सिंह चौक पहुंची.यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के विचारों और किसान अधिकारों से जुड़े नारे लगाए। चौक पर पहुंचकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

कार्यक्रम के दौरान खेल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। अंजलि सैनी, आरती, शुमाइना, अंशिका, वर्षा, खुशी सहित कुल 31 महिला खिलाड़ियों को चौधरी चरण सिंह अवॉर्ड से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया.इस सम्मान को बेटियों के सशक्तिकरण और खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह करोड़ों किसानों और नौजवानों के दिलों में बसते हैं.उन्होंने देश के किसानों को सम्मान के साथ जीना सिखाया और उन्हें उनके अधिकार व न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया.जयंती के अवसर पर उन्होंने युवाओं से चौधरी चरण सिंह के आदर्शों, सादगी और ईमानदारी को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रालोद कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply