DelhiIndia

दिल्ली की हवा अब भी जहरीली, AQI लेवल 455, रेड जोन में ये 39 इलाके

दिल्ली की हवा अब भी जहरीली, AQI लेवल 455, रेड जोन में ये 39 इलाके

डेंजर जोन में दिल्ली का AQI

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर लगातार काफी समय गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. रविवार सुबह ज्यादातर इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया है. प्रदूषण के साथ-साथ सर्दी का सितम भी लोगों को परेशान करने लगा है. दिल्ली में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू हैं. चांदनी चौक सबसे ज्यादा AQI-455 दर्ज किया गया है, जो कि पॉल्यूशन की ‘खतरनाक’ स्तर में आता है.

समीर ऐप के मुताबिक, रविवार सुबह 6 बजे दिल्ली के 40 एक्टिव AQI मॉनिटरिंग सेंटर में से 39 पर पॉल्यूशन रेड जोन में है. यहां AQI 300 से 455 के बीच रिकॉर्ड किया गया है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है. ओवरऑल AQI 393 दर्ज किया गया है. पॉल्यूशन का असर लोगों के स्वास्थ्य पर काफी ज्यादा पड़ रहा है. उन्हें सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं हो रही हैं.

ग्रैप-4 पाबंदियां लागू

प्रदूषण का सबसे ज्यादा बुरा असर बच्चे, बुजुर्ग और श्वास संबंधित बीमार से पीड़ित मरीजों पर देखने को मिल रहा है. पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए CAQM ने दिल्ली में ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू की गई हैं. दिल्ली में सिर्फ BS-6 इंजन वाली गाड़ियों को ही एंट्री मिल रही है. ‘नो PUC, नो फ्यूल’ योजना दिल्ली में लागू की गई है. इसके तहत पॉल्युशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट के बिना गाड़ियों को पेट्रोल, डीजल या CNG नहीं दिया जा रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply