
Dhurandhar 2 Canada: धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई के साथ-साथ अब विदेशों में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने कनाडा में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो पिछले करीब दो दशकों में नहीं हुआ था।
कनाडा की प्रमुख थिएटर चेन Cineplex को ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान 15 मिनट का इंटरवल लागू करना पड़ा है। खास बात यह है कि कनाडा में आमतौर पर फिल्मों के बीच इंटरवल का कोई चलन नहीं होता, लेकिन इस फिल्म की लंबाई और दर्शकों की भारी मांग ने इस परंपरा को बदल दिया।
‘धुरंधर 2’ का कनाडा में जलवा
दरअसल, ‘धुरंधर 2’ का रनटाइम लगभग चार घंटे के आसपास है, जिसे देखते हुए दर्शकों को बीच में ब्रेक देना जरूरी हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक फैन ने बताया कि उन्होंने पिछले 20 सालों में पहली बार कनाडा के किसी थिएटर में इंटरवल होते देखा है। बताया जाता है कि 90 के दशक में लंबी फिल्मों के लिए कभी-कभी ब्रेक दिया जाता था, लेकिन बाद में इस प्रथा को पूरी तरह बंद कर दिया गया था।
फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दर्शक न सिर्फ इसे देखने के लिए उमड़ रहे हैं, बल्कि थिएटर के अंदर जमकर सीटियां और तालियां भी बजा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले कुछ साउथ इंडियन फिल्मों के लिए भी सीमित स्तर पर छोटे ब्रेक दिए गए थे, लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इसे एक ट्रेंड बना दिया है।
वर्ल्डवाइड में हुआ फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
कमाई के मामले में भी फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 900 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जबकि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- ‘केडी द डेविल’ के डायरेक्टर का बड़ा बयान, ‘सरके चुनर’ को बताया छोटा मुद्दा, बोले- असली परेशानी LPG की है…
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ आगे बढ़ रही है, वह आने वाले समय में कई ग्लोबल रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ सकती है। फिल्म की लंबाई भले ही ज्यादा हो, लेकिन इसकी दमदार कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है, यही इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।



