CricketIndia

क्या जुड़ गया स्मृति-पलाश का टूटा हुआ रिश्ता? वायरल VIDEO ने फैंस को किया कंफ्यूज

क्या जुड़ गया स्मृति-पलाश का टूटा हुआ रिश्ता? वायरल VIDEO ने फैंस को किया कंफ्यूज

Smriti Mandhana Palash Muchhal Controversy: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस ये अंदाजा लगा रहे है कि शायद भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के रिश्ते में फिर कुछ हुआ है. लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों दोबारा करीब आ गए हैं और क्या शादी की बात फिर से शुरू हो सकती है? हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है.

लेकिन इस वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है और हर कोई इस पर अपनी राय दे रहा है. वायरल वीडियो में स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पलाश मुच्छल की बहन पलक मुच्छल और उनके पति मिथून से मिलते हुए देखा गया. वीडियो में पलक, श्रीनिवास के पैर छूकर उनका अभिवादन करती नजर आती हैं. ये सीन देखकर लोगों को लगा कि शायद दोनों परिवारों के बीच फिर से बातचीत शुरू हो गई है. हालांकि, ये मुलाकात कब और क्यों हुई, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई.

वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. कई लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं हैरान हूं… लेकिन ज्यादा शॉक नहीं हुआ… जो हुआ सो हुआ, अब जाने दो’. वहीं कुछ लोग पूछ रहे हैं, ‘आखिर चल क्या रहा है?’. कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि ये वीडियो पुराना हो सकता है और इसे अभी वायरल किया जा रहा है. गौर करने वाली बात ये है कि इस पूरे मामले पर अभी तक मंधाना या मुच्छल परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

2025 में टूट गया था रिश्ता और शादी
इससे पहले खबर थी कि स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर, 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी. लेकिन बाद में ये शादी पहले टाल दी गई और फिर पूरी तरह से रद्द कर दी गई. इस खबर ने उस समय भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं और फैंस को बड़ा झटका लगा था. शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की थी. उन्होंने लिखा था, ‘पिछले कुछ समय से मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बातें हो रही हैं. मैं एक प्राइवेट इंसान हूं और ऐसा ही रहना चाहती हूं’.

स्मृति मंधाना ने खुद दी सफाई
उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन ये साफ करना जरूरी है कि शादी अब नहीं हो रही है’. उन्होंने आगे लोगों से अपील की कि वे इस मामले को यहीं खत्म करें और दोनों परिवारों की प्राइवेसी का सम्मान करें. इसके बाद स्मृति की दोस्त विद्ञान माने ने एक बड़ा आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया कि शादी के फंक्शन के दौरान पलाश को किसी दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया था. विद्ञान ने कहा, ‘मैं शादी के इवेंट में मौजूद था जब उसे दूसरी लड़की के साथ पकड़ा गया. वहां बहुत हंगामा हुआ और महिला क्रिकेटर्स ने उसे पीटा भी’.

आरोपों पर पलाश मुच्छल का जवाब
हालांकि, म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया. उन्होंने कहा, ‘मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और गलत हैं’. उन्होंने ये भी कहा कि उनकी इमजे खराब करने की कोशिश की जा रही है और वे इसके खिलाफ कानूनी कदम उठाएंगे. पलाश के मुताबिक, उनके वकील इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई कर रहे हैं. फिलहाल सच क्या है, ये साफ नहीं है, लेकिन वायरल वीडियो ने एक बार फिर इस पुराने मामले को चर्चा में ला दिया है. अब लोग सच जानना चाहते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply