CrimeIndia

डीडवाना-कुचामन: नशे के सौदागरों पर जसवंतगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार; फॉर्च्यूनर जब्त

डीडवाना-कुचामन: जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना जसवंतगढ़ की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 94.19 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ ही तस्करी में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी को भी जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे नशे के सौदागरों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा और वृताधिकारी लाडनूं जितेन्द्र सिंह के सुपरविजन में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया।

घटना के अनुसार, जसवंतगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रोडू निवासी एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर जसवंतगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध फॉर्च्यूनर गाड़ी (नंबर DL 10 CE 8421) को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी शक्ति सिंह के कब्जे से 94.19 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और वाहन जब्त कर लिया।

आरोपी शक्ति सिंह (27) पुत्र मनोहर सिंह, निवासी रोडू, थाना जसवंतगढ़, के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच थानाधिकारी निम्बी जोधा सिद्धार्थ प्रजापत द्वारा की जा रही है।

इस कार्रवाई में राजेश कुमार (पुलिस निरीक्षक व थानाधिकारी), इकबाल खां (सहायक उप निरीक्षक), श्यामसुन्दर (कांस्टेबल), मुकेश कुमार (कांस्टेबल), जय सिंह (कांस्टेबल), राजेन्द्र कुमार (कांस्टेबल) और श्रवणलाल (चालक कांस्टेबल) शामिल रहे। विशेष रूप से कांस्टेबल जय सिंह का योगदान सराहनीय रहा।

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार और सख्ती से जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि “नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस पूरी दृढ़ता के साथ ऐसे तत्वों पर कार्रवाई कर रही है और आगे भी करती रहेगी।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply