
Image Source : FREEPIK
शरीर में सही ऑक्सीजन की मात्रा होना बहुत जरूरी है। इससे शरीर की कोशिकाएं, टिशूज और अंग सुचारू रूप से काम कर पाते हैं। अगर ऑक्सीजन की कमी हो जाए तो इसे हाइपोक्सिमिया कहते हैं। ऐसी स्थिति में सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है। ऐसा लगता है कि सांस कम आ रही है। आपको थकान, चक्कर आना, असहज महसूस हो सकता है। लंबे समय तक ऑक्सीजन की कमी होने से न सिर्फ सांस लेने में तकलीफ होती है बल्कि इससे हमारे अंगों को भी नुकसान हो सकता है। यदि आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम हो रहा है तो इसे बढ़ाने के लिए तुरंत कुछ प्राकृतिक उपाय कर सकते ैहं।
ऑक्सीजन का लेवल क्या होना चाहिए?
हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाती हैं। एक नॉर्मल इंसान का ऑक्सीजन लेवल (SpO₂) 95% से 100% के बीच होना चाहिए। लेकिन अगर आपका ऑक्सीजन लेवल 90% से नीचे आ गया है तो इसे ठीक नहीं माना जा सकता है। आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
ऑक्सीजन का स्तर क्यों महत्वपूर्ण है?
लाल रक्त कोशिकाएं फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के बाकी हिस्सों तक पहुंचाती हैं। सामान्य ऑक्सीजन संतृप्ति स्तर (SpO₂) 95% से 100% के बीच होता है। यदि यह 90% से नीचे गिर जाता है, तो यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
ऑक्सीजन की कमी और सांस लेने में परेशानी क्यों होती है?
इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन कुछ मुख्य कारण हैं जैसे फेफड़ों की बीमारी अस्थमा, सीओपीडी, निमोनिया होना। इसके अलावा ज्यादा ऊंचाई वाली जगह पर ऑक्सीजन कम होने लगता है। शरीर में खून की कमी, पोषण की कमी, एंग्जाइटी, डिप्रेशन, सांस से जुड़े संक्रमण भी इसका कारण हैं।
ऑक्सीजन की कमी के लक्षण
- सांस लेने में कठिनाई
- तेज सांस लेना
- भ्रम या चक्कर आना
- नीले होंठ या उंगलियों के सिरे
- तेज हार्ट बीट
- थकान
ऑक्सीजन बढ़ाने के उपाय
गहरी सांस लें- अगर आपको ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही है तो किसी खुली जगह पर जाएं और गहरी सांस लें। गहरी सांस लेने से फेफड़ों की क्षमता और ऑक्सीजन लेने क्षमता में सुधार आता है। इसके लिए आराम से बैठ जाएं लेट जाएं, एक हाथ अपनी छाती पर और दूसरा हाथ अपने पेट पर रखें और नाक से गहरी सांस लें।
होंठों को सिकोड़कर धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़ें। ऐसा 10 मिनट तक दोहराएं।
भरपूर पानी पीएं- शरीर में जब ऑक्सीजन की कमी महसूस हो तो पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से फेफड़ों में जमा बलगम लूज होता है और सांस लेना आसान हो जाता है। 1 गिलास नॉर्मल पानी पीने से कुछ देर के लिए तुरंत राहत मिल जाएगी। प्रतिदिन 8-10 गिलास पानी पीने की कोशिश करें।
हल्की वॉक या व्यायाम करें- सांस लेने में परेशानी होने पर हल्की फिजिकल एक्टिविटी करें। इससे ऑक्सीजन के लेवल में सुधार आएगा। थोड़ा टहल लें, हल्की स्ट्रेचिंग कर लें या फिर हल्का योग कर लें। इससे सांस लेने में हो रही परेशानी थोड़ी कम हो जाएगी।
ऑक्सीजन बढ़ाने वाला भोजन- कुछ चीजें खाने से ऑक्सीजन की कमी दूर हो सकती है। इसके लिए आयरन से भरपूर चीजें जैसे पालक, दालें, रेड मांस खा सकते हैं। इससे रेड ब्लड सेल्स को ऑक्सीजन ले जाने में मदद मिलती है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें जैसे बेरीज, नट्स, डार्क चॉकलेट खाने से फेफड़ों का काम बेहतर होता है।
अनुलोम-विलोम करें- जब भी कभी ऐसा महसूस हो कि ऑक्सीजन की कमी हो रही है तो कुछ देर के लिए अनुलोम विलोम करें। मेडिटेशन करें और दिमाग को शांत करने की कोशिश करें। खुद को तनाव से दूर रखें। कोई रिलेक्सिंग म्यूजिक सुनें। हल्की स्ट्रेचिंग कर लें।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)



