BollywoodIndia

Diljit Dosanjh और एआर रहमान का म्यूजिक धमाका, ‘क्या कमाल है’ से फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में तक बिखेरेंगे जादू

Diljit Dosanjh और एआर रहमान का म्यूजिक धमाका, ‘क्या कमाल है’ से फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में तक बिखेरेंगे जादू

Diljit Dosanjh And A.R Rahman Song: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान एक बार फिर साथ आकर फैंस को बड़ा सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं। दोनों दिग्गज कलाकार अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के एक खास गाने ‘क्या कमाल है’ के लिए कोलैबोरेट कर रहे हैं।

साल 2026 के सबसे चर्चित म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में से एक माने जा रहे इस गाने को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। हाल ही में दिलजीत और एआर रहमान को मुंबई के एक म्यूजिक स्टूडियो में साथ देखा गया, जिसके बाद से इस कोलैबोरेशन की खबरें और तेज हो गईं। हालांकि दोनों कलाकारों ने इस प्रोजेक्ट पर खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी साथ में मौजूदगी ने ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

इम्तियाज अली की फिल्म में खास गाना

यह गाना इम्तियाज अली की अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का हिस्सा है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और इसकी कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर की एक इमोशनल लव स्टोरी पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है।

इरशाद कामिल के लिखे लिरिक्स

इस गाने के बोल मशहूर गीतकार इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जो अपने रोमांटिक और दिल छू लेने वाले गीतों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘आज दिन चढ़ेया’, ‘कुन फाया कुन’ और ‘तू जाने ना’ जैसे कई सुपरहिट गाने लिखे हैं। ऐसे में ‘क्या कमाल है’ से भी फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अलावा शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पहले भी साथ कर चुके हैं काम

यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत और एआर रहमान साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म अमर सिंह चमकीला में भी दोनों ने साथ मिलकर शानदार म्यूजिक दिया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि ‘मैं वापस आऊंगा’ का यह गाना खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसमें दोनों दिग्गजों की म्यूजिकल स्टाइल एक साथ सुनने को मिलेगी।

दिलजीत दोसांझ की एनर्जी और एआर रहमान के म्यूजिक का मेल हमेशा ही खास रहा है। ऐसे में ‘क्या कमाल है’ गाना म्यूजिक लवर्स के लिए एक ट्रीट साबित हो सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह गाना रिलीज के बाद किस तरह का जादू बिखेरता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply