HealthIndia

सर्दियों में क्या आप भी गर्दन और कंधे के दर्द से हो जाते है परेशान, ये आयुर्वेदिक नुस्खे आएंगे काम

Ayurvedic Remedies For Shoulder And Neck Problems In Winter

Winter Neck Pain Causes: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में अक्सर ठंड के तापमान की वजह से सेहत पर असर बुरा पड़ता ही है। यहां पर ज्यादा ठंड की वजह से शरीर की हड्डियों में कमजोरी आ जाती है तो वहीं पर शरीर की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं। कई लोग ठंड की वजह से कंधे और गर्दन के दर्द से जूझते हुए नजर आते है।

इस मौसम में शरीर के अंदरूनी अंगों का तापमान संतुलित बना रहे इसके लिए एक्सरसाइज का तरीका अपनाते है लेकिन आप दवाईयों की जगह घर में मौजूद घरेलू नुस्खे भी अपना सकते है।

सर्दियों के मौसम में अपनाएं देसी और आयुर्वेदिक उपाय

सर्दियों के मौसम में शरीर की मांसपेशियों और कंधे औऱ गर्दन दर्द की समस्या पर आराम पाने के लिए कुछ देसी उपाय अपना सकते है।

1- गर्दन और कंधों के दर्द में बेहद असरदार उपाय गर्म तेल की मालिश होती है। यह तेल की मालिश शरीर की हड्डियों को मजबूती देती है। इसके लिए सरसों या तिल के तेल को हल्का गर्म करके गर्दन और कंधों पर मालिश करने से रक्त संचार बेहतर होता है और जकड़ी हुई मांसपेशियों को आराम मिलता है। इसके अलावा नीलगिरी जैसे तत्वों से बने दर्द निवारक बाम मांसपेशियों में आराम दिलाते है।

2- अगर आप गर्दन और कंधों के दर्द की समस्या से जूझ रहे है तो गर्म सिकाई कर सकते है। गर्दन और कंधों पर 15 से 20 मिनट तक गर्म या ठंडी सिकाई करने से सूजन और जकड़न कम होती है। गर्म सिकाई करने से शरीर का ब्लड फ्लो सुचारू रूप से चलता है।

एक्सरसाइज के जरिए पाएं समस्या से आराम

आप सर्दी के मौसम में गर्दन और कंधों के दर्द से परेशान है तो एक्सरसाइज और योग का सहारा लेते है। गर्दन के लिए हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसे गर्दन को धीरे-धीरे दाएं-बाएं घुमाना या ठुड्डी को छाती की ओर ले जाना, गर्दन की जकड़न को कम करता है। इसके अलावा कंधों के लिए सिंगल आर्म रो और अपराइट रो जैसी एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं और दर्द की संभावना घटाती हैं. इसके साथ योगासन शरीर में संतुलन, लचीलापन और मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही सर्दियों में सही पॉस्चर रखना भी इन समस्याओं को नहीं बढ़ाता है। मोबाइल या लैपटॉप को आंखों के स्तर पर रखें, हर घंटे अपने बैठने के तरीके को जांचें और कंधों को ढीला छोड़ने की आदत डालें. ये छोटे-छोटे बदलाव गर्दन और कंधों के दर्द से बड़ी राहत दिला सकते हैं। ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर को दिखाना ही सही उपाय होता है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply